सोनाली झा
श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह यलो साड़ी में नजर आ रही हैं।
एक्ट्रेस ने समंदर किनारे ट्रेडिशनल लुक में फोटोशूट कराया, जिसमें हल्की धूप उनके हुस्न में चार चांद लगा रही है।
श्रद्धा ने कढ़ाईदार ट्रांसपेरेंट यलो साड़ी पहनी, जिसमें उनका अंदाज बेहद खूबसूरत और दिलकश लग रहा है।
साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने मैचिंग ज्वैलरी, नेकलेस, ईयररिंग्स, नोजपिन, चूड़ियां और रिंग कैरी की।
श्रद्धा ने अलग-अलग पोज देकर कैमरे के सामने अपनी अदाएं दिखाईं, उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
इन तस्वीरों के साथ श्रद्धा ने कैप्शन में लिखा कि किस मिट्टी के बने हो आप। बस धूप से झप्पी मिली।
श्रद्धा कपूर की तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं, एक यूजर ने उन्हें अप्सरा तक कह दिया।
वहीं, एक दूसरे फैन ने श्रद्धा की पोस्ट को 2026 की सबसे खूबसूरत पोस्ट बताया।
श्रद्धा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'ईठा' को लेकर चर्चा में हैं, जिसका ट्रेलर और गाने दर्शकों को पसंद आ रहे हैं।
'ईठा' में श्रद्धा लावणी कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर का किरदार निभाएंगी। फिल्म 4 दिसंबर को रिलीज होगी।