अंकिता पटेल
दही हांडी उत्सव की शुरुआत 29 अगस्त को नरेंद्र नगर से होगी। यहां उत्सव का माहौल लोगों को गोविंदा की मस्ती से जोड़ने वाला होगा।
4 सितंबर को बडकस चौक में दही हांडी का उत्साह देखने को मिलेगा। यह आयोजन स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रह सकता है।
5 सितंबर को इतवारी टांगा स्टैंड पर दही हांडी का आयोजन होगा। 5 सितंबर को गोधनी कलेक्टर कॉलोनी में भी दही हांडी उत्सव रखा गया है।
6 सितंबर को लक्ष्मी भवन स्क्वायर दही हांडी के रंग में रंगा नजर आएगा। छोटा ताजबाग में 5 और 6 सितंबर को दही हांडी उत्सव रखा गया है।
6 सितंबर को नेहरू पुतला, इतवारी में गोविंदा पथक दही हांडी के लिए मानव पिरामिड बनाते नजर आ सकते हैं। छापरू नगर में भी 6 सितंबर को दही हांडी का आयोजन होगा।
6 सितंबर को दिघोरी नाका, उमरेड रोड पर भी दही हांडी का आयोजन होगा। इस दौरान गोविंदा पथकों के प्रदर्शन के साथ लोगों में उत्साह देखने को मिलेगा।
7 सितंबर को तिरंगा स्क्वायर में दही हांडी का उत्सव होगा। 7 सितंबर को मॉडर्न माइल स्क्वायर, गणेशपेठ कॉलोनी में दही हांडी का आयोजन होगा।
8 सितंबर को महल कोतवाली पुलिस स्टेशन क्षेत्र में दही हांडी का आयोजन होगा। 9 सितंबर को अजनी चौक पर दही हांडी का आयोजन होगा।
दही हांडी उत्सव का अगला पड़ाव 12 सितंबर को अवस्थी चौक होगा। 12 सितंबर को टेलीफोन एक्सचेंज चौक पर भी दही हांडी का आयोजन होगा।
दही हांडी समारोहों की इस सूची का आखिरी पड़ाव 13 सितंबर को लक्ष्मी नगर, कलमना मार्केट रहेगा। इसके साथ इस साल की 16 स्थानों वाली दही हांडी श्रृंखला का समापन होगा।
Radha Rani Look For Janmashtami: जन्माष्टमी पर बेटी को सजाएं नन्ही राधा की तरह, ट्राई करें 10 खूबसूरत लुक्स