यति सिंह
वेस्ट बंगाल के कूचबिहार से ताल्लुक रखने वाली मौनी रॉय ने अपनी मेहनत से बॉलीवुड में पहचान बनाई।
मौनी रॉय पत्रकारिता में करियर बनाना चाहती थीं, जबकि उनके पिता सिविल सेवा में दाखिला चाहते थे।
दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की।
एक्टिंग के जुनून के चलते मौनी ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी।
मौनी ने करियर की शुरुआत में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर भी काम किया।
साल 2007 में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से मौनी को छोटे पर्दे पर बड़ा मौका मिला।
'नागिन' में शिवन्या के रोल ने मौनी रॉय को घर-घर में लोकप्रिय बना दिया।
अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' से मौनी ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया।
'ब्रह्मास्त्र' में नेगेटिव रोल में मौनी रॉय को दर्शकों ने खूब पसंद किया।
टीवी और फिल्मों के साथ ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अपनी पहचान बनाई।