यति सिंह
साल 2000 में ‘रिफ्यूजी’ से डेब्यू कर करीना कपूर ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की।
फिल्मी बैकग्राउंड से आने के बावजूद करीना ने अपनी अलग पहचान बनाने के लिए लगातार मेहनत की।
‘कभी खुशी कभी गम’ की पू का ग्लैमरस लुक आज भी दर्शकों को याद है।
‘जब वी मेट’ की गीत ने करीना के करियर को नई ऊंचाई दी और यह रोल आइकॉनिक बन गया।
करीना ने ग्लैमरस रोल के साथ गंभीर और चुनौतीपूर्ण भूमिका भी पर्दे पर निभाई।
‘वीरे दी वेडिंग’ जैसी फिल्मों में उन्होंने महिला केंद्रित कहानियों का हिस्सा बनकर अलग पहचान बनाई।
करीना ने बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया और अलग-अलग लीक की फिल्मों में नजर आईं।
फिल्मों के अलावा करीना कई बड़े ब्रांड्स के प्रचार का चेहरा भी रह चुकी हैं।
करीना ने 2 दशक से ज्यादा लंबे करियर में कई यादगार फिल्मों और रोल से अपनी पहचान मजबूत की।
करीना कपूर आज भी बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस में शामिल हैं और फिल्मों में एक्टिव हैं।