सुनीता पांडे
पहला कारण यह है कि शादी के बाद महिलाओं को लंबे समय तक अकेलेपन से गुजरना पड़ता है, जिससे महिलाएं चिड़चिड़ी हो जाती हैं।
शादी के बाद ससुराल में स्त्रियों को प्यार और अपनापन नहीं मिलने से भी वो गुस्सैल और चिड़चिड़ी होने लगती हैं।
यही वजह है कि वो वजह बेवजह इसका गुस्सा वह अपने पति पर उतारती रहती हैं।
शादी के बाद अगर अधूरे सपनों को पूरा करने में पति का साथ ना मिले तो कपल्स के बीच झगड़ा शुरू हो जाता है।
शादी के शुरुआती दौर में अगर पति अपने साथी की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए उसका साथ दे तो उसे चिड़चिड़े होने से बचाया जा सकता है।
साथ ही पत्नी को भी पति की भावनाओं का सम्मान करना, एक स्वस्थ रिश्ते को जन्म देता है।
वैसे महिलाएं हो या पुरुष शादी के बाद उनके सभी के व्यवहार में बदलाव आता ही है।