Coffee Drinks: कॉफी लवर्स के लिए खास, जानें दुनिया की 10 फेमस कॉफी और उनकी कहानी

अंकिता पटेल

एस्प्रेसो: सारी कॉफी की जड़

इटली से निकली एस्प्रेसो, बाकी सभी कॉफी ड्रिंक्स की बुनियाद मानी जाती है। दबाव के साथ पानी को बारीक पिसी कॉफी से गुजारकर बनाई गई यह छोटी कॉफी अपने तेज स्वाद के लिए मशहूर है।

एस्प्रेसो: सारी कॉफी की जड़ | source: Pinterest

कैप्पुचिनो: क्रीमी और फोमी बैलेंस

इटली में जन्मी कैप्पुचिनो में एस्प्रेसो, स्टीम्ड दूध और घने फोम की बराबर मात्रा होती है। इसकी मुलायम बनावट और हल्का कड़वा स्वाद इसे दुनियाभर में पसंद किए जाने वाला विकल्प बनाता है।

कैप्पुचिनो: क्रीमी और फोमी बैलेंस | source: Pinterest

लाते: दूध के साथ हल्की कॉफी

लाते में एस्प्रेसो के साथ भरपूर मात्रा में स्टीम्ड दूध मिलाया जाता है, ऊपर से हल्की फोम की परत डाली जाती है। यह कैप्पुचिनो के मुकाबले ज्यादा मुलायम और कम कड़वी होती है।

लाते: दूध के साथ हल्की कॉफी | source: Pinterest

अमेरिकानो: सिंपल और हल्की कॉफी

एस्प्रेसो में गर्म पानी मिलाकर बनाई जाने वाली अमेरिकानो का स्वाद फिल्टर कॉफी जैसा हल्का होता है। यह उन लोगों की पसंद है, जो कम गाढ़ी और हल्की कॉफी पसंद करते हैं।

अमेरिकानो: सिंपल और हल्की कॉफी | source: Pinterest

मैकियाटो: छोटा पर दमदार ट्विस्ट

मैकियाटो एस्प्रेसो पर सिर्फ थोड़ी-सी दूध की फोम डालकर बनाई जाती है। यह लाते और कैप्पुचिनो के मुकाबले ज्यादा तीखी और स्ट्रॉन्ग होती है।

मैकियाटो: छोटा पर दमदार ट्विस्ट | source: Pinterest

मोका: कॉफी और चॉकलेट का मेल

मोका में एस्प्रेसो, स्टीम्ड दूध और चॉकलेट सिरप का मेल होता है। कॉफी और चॉकलेट दोनों पसंद करने वालों के लिए यह एक बेहतरीन और मीठा विकल्प है।

मोका: कॉफी और चॉकलेट का मेल | source: Pinterest

अफोगाटो: कॉफी और आइसक्रीम

इटली की यह खास ड्रिंक वनीला आइसक्रीम पर गर्म एस्प्रेसो शॉट डालकर बनाई जाती है। गर्म कॉफी और ठंडी आइसक्रीम का यह कॉम्बिनेशन इसे एक बेहतरीन डेजर्ट-ड्रिंक बना देता है।

अफोगाटो: कॉफी और आइसक्रीम | source: Pinterest

कोल्ड ब्रू: धीमी बनावट, तेज स्वाद

कोल्ड ब्रू को पिसी हुई कॉफी को कई घंटों तक ठंडे पानी में भिगोकर तैयार किया जाता है। इसका स्वाद हल्का मीठा और कम खट्टा होता है, जो गर्मियों में खासतौर पर पसंद किया जाता है।

कोल्ड ब्रू: धीमी बनावट, तेज स्वाद | source: Pinterest

आयरिश कॉफी: कॉफी का शाही अंदाज

आयरलैंड से आई इस ड्रिंक में गर्म कॉफी के साथ व्हिस्की और ऊपर से क्रीम की परत डाली जाती है। इसका मीठा और गर्म स्वाद इसे खास मौकों की पसंदीदा ड्रिंक बनाता है।

आयरिश कॉफी: कॉफी का शाही अंदाज | source: Pinterest

तुर्किश कॉफी: सदियों पुरानी परंपरा

बेहद बारीक पिसी कॉफी को बिना छाने पानी और चीनी के साथ धीमी आंच पर पकाकर तैयार की जाने वाली तुर्किश कॉफी अपने गाढ़े और गहरे स्वाद के लिए सदियों से मशहूर है।

तुर्किश कॉफी: सदियों पुरानी परंपरा | source: Pinterest

Short Mangalsutra Designs: ट्रेंड में हैं ये शॉर्ट मंगलसूत्र डिजाइन, हर लुक में दिखेंगी बेहद स्टाइलिश

Swipe Up