अंकिता पटेल
काली मोतियों की एक पतली लाइन और बीच में छोटा-सा सोने का पेंडेंट, यह डिजाइन सादगी में भी बेहद खूबसूरत लगता है और रोजाना पहनने के लिए परफेक्ट है।
काले मोतियों की छोटी चेन के साथ एक नाजुक गोल पेंडेंट वाला यह डिजाइन बेहद हल्का होने के बावजूद क्लासी और एलिगेंट लुक देता है।
हल्के डायमंड जैसे स्टोन्स से सजा यह छोटा मंगलसूत्र खासतौर पर वर्किंग वुमन के बीच काफी पसंद किया जा रहा है, जो सिंपल पर स्टाइलिश दिखना चाहती हैं।
काली मोतियों की दो पतली लाइनों से बना यह डिजाइन गले को भरा-भरा लुक देता है, फिर भी वजन में हल्का और पहनने में आरामदायक रहता है।
फूल के आकार का छोटा सोने का पेंडेंट इस मंगलसूत्र को खास बनाता है, जो त्योहारों से लेकर रोजमर्रा तक हर मौके पर सूट करता है।
इन शॉर्ट डिजाइनों की खासियत यह है कि साइज में छोटे होने के बावजूद इनकी बुनावट और पेंडेंट डिटेलिंग इन्हें भरा-भरा और आकर्षक लुक देती है।
हल्का वजन और सिंपल डिजाइन होने की वजह से ये मंगलसूत्र ऑफिस जाने वाली महिलाओं के साथ-साथ घरेलू महिलाओं के बीच भी समान रूप से पसंद किए जा रहे हैं।
इन शॉर्ट मंगलसूत्र डिजाइनों की सबसे बड़ी खूबी यह है कि ये साड़ी, सूट या वेस्टर्न आउटफिट, हर तरह के पहनावे के साथ आसानी से मैच हो जाते हैं।
कम वजन, आरामदायक फिट और क्लासी लुक, इन्हीं वजहों से ये 5 शॉर्ट मंगलसूत्र पैटर्न आजकल महिलाओं की पहली पसंद बनते जा रहे हैं।