सिमरन सिंह
एक छोटी सी गलती और पैसा पहुंच गया किसी अनजान शख्स के खाते में? घबराने के बजाय तुरंत ये कदम उठाएं।
UPI ऐप में जाकर ट्रांजैक्शन की स्क्रीनशॉट लें। Transaction ID, UTR नंबर, तारीख, समय और रकम जैसी जानकारी संभालकर रखें। आगे शिकायत करते समय ये बेहद काम आएगी।
जिस बैंक अकाउंट से पैसा गया है, उसी बैंक के कस्टमर केयर या ब्रांच से संपर्क करें। साफ बताएं कि ट्रांजैक्शन गलती से गलत अकाउंट/UPI ID पर हो गया है।
UPI ऐप से भी शिकायत करें
जिस ऐप से पेमेंट किया है, उसमें उस ट्रांजैक्शन को खोलकर Raise Complaint/Report Issue जैसा विकल्प देखें। NPCI के UPI Help सिस्टम के जरिए भी UPI शिकायत दर्ज की जा सकती है।
अगर पैसा किसी दूसरे बैंक के ग्राहक के खाते में पहुंचा है, तो आपका बैंक संबंधित बैंक से संपर्क करके रकम वापस कराने की प्रक्रिया शुरू कर सकता है।
अगर प्राप्तकर्ता से संपर्क संभव हो, तो विनम्रता से रकम वापस करने का अनुरोध किया जा सकता है। लेकिन OTP, UPI PIN या बैंक डिटेल कभी शेयर न करें।
गलत व्यक्ति को सफलतापूर्वक ट्रांसफर हुआ पैसा सामान्य failed transaction की तरह अपने-आप वापस नहीं आता। इसलिए जितनी जल्दी शिकायत करेंगे, उतना बेहतर है।
शिकायत नंबर, ईमेल, SMS या acknowledgement को संभालकर रखें। जरूरत पड़ने पर यही रिकॉर्ड आगे शिकायत बढ़ाने में काम आएगा।
अगर आपने पहले बैंक/संबंधित regulated entity में शिकायत की है और निर्धारित समय में समाधान नहीं मिला या जवाब से संतुष्ट नहीं हैं, तो RBI की Integrated Ombudsman Scheme, 2026 के तहत शिकायत की जा सकती है। यह शिकायत प्रक्रिया मुफ्त है।
पेमेंट करने से पहले नाम, UPI ID और रकम दो बार चेक करें। जल्दबाजी में किया गया एक गलत क्लिक आपका पैसा फंसा सकता है। इसलिए Pay करने से पहले Verify, फिर Transfer