रीता राय सागर
पतली और सिंपल चेन वाली पायल जींस और शॉर्ट कुर्ती के साथ बेहद खूबसूरत लगती है। रोजाना पहनने के लिए भी यह अच्छा विकल्प है।
स्क्वेयर, बार या ट्रायंगल पैटर्न वाली पायल आपके लुक को मॉडर्न टच देती है। इसे स्ट्रेट फिट जींस और कुर्ती के साथ पहनें।
छोटे-छोटे घुंघरू वाली पायल ट्रेडिशनल और मॉडर्न लुक का अच्छा कॉम्बिनेशन है। इसे कॉटन कुर्ती और जींस के साथ ट्राई करें।
हार्ट, स्टार, मून या एविल आई जैसे छोटे चार्म वाली पायल आजकल के कैजुअल लुक के साथ अच्छी लगती है। यह आपके पैरों को अलग अंदाज देगी।
दो पतली चेन से बनी यह पायल सिंगल पायल से थोड़ी अलग दिखती है। एंकल लेंथ जींस और छोटी कुर्ती के साथ इसे पहन सकती हैं।
छोटे सिल्वर या कलरफुल बीड्स से बनी पायल आपके सिंपल आउटफिट में हल्का सा रंग जोड़ सकती है। प्रिंटेड कुर्ती के साथ यह अच्छी लगेगी।
स्मूद और फ्लैट टेक्सचर वाली स्नेक चेन पायल बिना ज्यादा डिजाइन के भी आकर्षक लगती है। इसे वाइट कुर्ती और ब्लू डेनिम के साथ पहनें।
ऑक्सिडाइज्ड सिल्वर की पायल इंडो-वेस्टर्न लुक के लिए बढ़िया है। इसे हैंडब्लॉक प्रिंट कुर्ती, जींस और जुत्ती के साथ स्टाइल करें।
बिना चेन वाली ओपन कफ पायल आपके लुक को थोड़ा बोल्ड और यूनिक बनाती है। इसे एंकल लेंथ जींस के साथ पहनकर दिखाएं।
छोटे मोतियों और सिल्वर चेन का कॉम्बिनेशन पायल को सॉफ्ट और एलिगेंट लुक देता है। इसे प्लेन कुर्ती और जींस के साथ पहन सकती हैं।