रीता राय सागर
मराठी लुक की सबसे खास पहचान है नौवारी साड़ी। इसकी नौ गज की लंबाई और धोती स्टाइल ड्रेप इसे बाकी साड़ियों से अलग बनाती है।
मोर, कमल और पारंपरिक बूटियों वाले जरी पल्लू की पैठणी साड़ी चुनें। इसका चौड़ा बॉर्डर पूरे लुक को रॉयल टच देता है।
नौवारी या पैठणी के साथ पफ स्लीव्स वाला सिल्क ब्लाउज पहनें। ग्रीन या गोल्डन बॉर्डर वाला ब्लाउज साड़ी के रंग को और उभारता है।
मोतियों और रंगीन स्टोन वाली पारंपरिक मराठी नथ चेहरे को अलग पहचान देती है। इसे साड़ी और ट्रेडिशनल ज्वेलरी के साथ पहनें।
ठुशी छोटे-छोटे सोने के मोतियों से बना पारंपरिक महाराष्ट्रीयन चोकर है। नौवारी साड़ी के साथ यह गले को खूबसूरत लुक देता है।
हरी कांच की चूड़ियों के साथ गोल्ड कंगन या कड़े पहनें। यह कॉम्बिनेशन पैठणी और नौवारी साड़ी दोनों के साथ खूबसूरत लगता है।
चांद के आकार वाली चंद्रकोर बिंदी मराठी श्रृंगार का खास हिस्सा है। इसे छोटी गोल बिंदी के साथ लगाने से ट्रेडिशनल मराठी लुक कंप्लीट होता है।
अगर आपको लेयर्ड ज्वेलरी पसंद है, तो मोहन माला ट्राई करें। इसे ठुशी के साथ पहनकर गले को पारंपरिक और रिच लुक दे सकती हैं।
नौवारी साड़ी के ऊपर गोल्ड कमरपट्टा पहनें। यह कमर को खूबसूरती से हाइलाइट करने के साथ ड्रेप को भी सलीकेदार दिखाता है।
बालों में सलीके से बन बनाकर उसके चारों ओर मोगरे का गजरा लगाएं। यह हेयरस्टाइल नौवारी साड़ी और पारंपरिक ज्वेलरी के साथ लुक पूरा करेगी।