Kitchen Cabinet: सिंपल किचन को दें लग्जरी लुक, देखें 8 स्टाइलिश और मॉडर्न कैबिनेट हैंडल डिजाइन

रीता राय सागर

मैट ब्लैक हैंडल

सफेद, क्रीम और ग्रे रंग के कैबिनेट पर मैट ब्लैक हैंडल काफी आकर्षक लगते हैं। इनकी सादी फिनिश किचन को क्लासी और मॉडर्न लुक देती है।

किचन कैबिनेट हैंडल | Source: Pinterest

गोल्डन ब्रास हैंडल

अगर किचन को थोड़ा लग्जरी टच देना है, तो ब्रश्ड गोल्ड या ब्रास फिनिश वाले हैंडल चुनें। ये ऑफ व्हाइट, बेज और डार्क ग्रीन कैबिनेट के साथ खूब जंचते हैं।

किचन कैबिनेट हैंडल | Source: Pinterest

लेदर स्ट्रैप हैंडल

कैबिनेट पर लेदर पट्टी से बने ये हैंडल किचन को अलग अंदाज देते हैं। भूरे रंग के लेदर हैंडल लकड़ी और सफेद कैबिनेट के साथ अच्छे लगते हैं।

किचन कैबिनेट हैंडल | Source: Pinterest

लॉन्ग बार हैंडल

लंबे और सीधे बार हैंडल मॉड्यूलर किचन में खूब पसंद किए जाते हैं। इन्हें आसानी से पकड़ा जा सकता है और बड़े कैबिनेट पर इनका लुक भी अच्छा आता है।

किचन कैबिनेट हैंडल | Source: Pinterest

टेक्सचर्ड या नर्ल्ड हैंडल

इन हैंडल की सतह पर उभरी हुई धारियां या पैटर्न होते हैं। ब्रास, ब्रॉन्ज और ब्लैक फिनिश में मिलने वाले ये हैंडल सादे कैबिनेट को भी डिजाइनर लुक देते हैं।

किचन कैबिनेट हैंडल | Source: Pinterest

इंटीग्रेटेड हैंडल

हिडन हैंडल कैबिनेट के किनारे या अंदर की तरफ बनाए जाते हैं। बाहर से ये नजर नहीं आते, जिससे अलमारियां एकदम सादी और व्यवस्थित दिखती हैं।

किचन कैबिनेट हैंडल | Source: Pinterest

एज पुल हैंडल

कैबिनेट के किनारे पर लगने वाले ये हैंडल ज्यादा बाहर नहीं निकलते। छोटे किचन में जगह बचाने और सादा लुक बनाए रखने के लिए अच्छा विकल्प हैं।

किचन कैबिनेट हैंडल | Source: Pinterest

कप पुल हैंडल

आधे कप जैसे आकार वाले ये हैंडल खासतौर पर ड्रॉअर पर अच्छे लगते हैं। एंटीक ब्रास और ब्रश्ड गोल्ड फिनिश इन्हें क्लासी लुक देती है।

किचन कैबिनेट हैंडल | Source: Pinterest

डिजाइनर नॉब हैंडल

गोल, ज्योमेट्रिक डिजाइन वाले नॉब छोटे कैबिनेट के लिए अच्छे रहते हैं। इन्हें कप पुल हैंडल के साथ मिलाकर भी लगाया जा सकता है।

किचन कैबिनेट हैंडल | Source: Pinterest

Wedding Emergency Kit: शादी में जाने से पहले बैग में रख लें ये 11 चीजें, ऐन वक्त पर आएंगी काम

Swipe Up