सरसों के तेल में मिला दें ये चीज़, बाल हो जाएंगे हद से ज्यादा घने

सिमरन सिंह

सरसों का तेल

सरसों के तेल में विटामिन ई और बी कॉम्प्लेक्स, प्रोटीन, ओमेगा 3 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व होते हैं, ये तेल बालों के लिए बेहद फायदेमंद है

घने बाल

घने और चमकदार बालों के लिए सरसों के तेल में ये चीज़ें मिलाएँ और बाल धोने से कुछ मिनट पहले लगाएँ, आप इसे हफ़्ते में 1 से 2 बार लगा सकते हैं

करी पत्ता

सरसों के तेल में करी पत्ता डालकर पकाएँ, जब तेल ठंडा हो जाए तो इसे छान लें और इससे बालों और स्कैल्प की मालिश करें

मेथी के बीज

तेल में मेथी के बीज डालकर गर्म करें, ठंडा होने के बाद इसे छानकर बालों पर लगाएँ. इससे बालों का झड़ना कम होता है, बाल मुलायम होते हैं

आंवला

आंवले को काटकर सरसों के तेल में डालकर कुछ देर पकाएँ, फिर ठंडा होने के बाद इसे छानकर बालों की मालिश करें

कलौंजी

सरसों का तेल गर्म करें और कलौंजी डालकर कुछ देर पकाएँ. जब यह ठंडा हो जाए तो इसे छान लें और इससे अपने बालों की मालिश करें।

प्याज के छिलके

सरसों के तेल में प्याज के छिलके और करी पत्ते डालकर पकाएँ, ठंडा होने पर इसे छान लें और इससे अपने बालों की मालिश करें।

क्या होता है सलाद खाने का सही समय?

देखने के लिए क्लिक करें