सोनाली झा
मिस्बाह अरशद मिस यूनिवर्स 2026 में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व कर रही हैं, उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
मिस्बाह अरशद ने अगस्त 2026 में फिलीपींस में मिस यूनिवर्स पाकिस्तान का खिताब अपने नाम किया था।
मिस्बाह अरशद इससे पहले 2023 में मिस पाकिस्तान वर्ल्ड का ताज भी जीत चुकी हैं।
पाकिस्तान के लाहौर में जन्मीं मिस्बाह अरशद फिलहाल जर्मनी के म्यूनिख में रहती हैं।
मिस्बाह अरशद ने यूनिवर्सिटी ऑफ हेगन से साइकोलॉजी की पढ़ाई की है और कई अंतरराष्ट्रीय ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लिया है।
मिस्बाह अरशद ने मिस ऑरा इंटरनेशनल 2023, मिस इंटरनेशनल 2023 और मिस सुप्रानेशनल 2024 में पाकिस्तान को रिप्रेजेंट किया था।
मिस यूनिवर्स 2026 में मिस्बाह अरशद का नेशनल कॉस्ट्यूम पाकिस्तान के राष्ट्रीय पशु मारखोर से प्रेरित है।
मिस्बाह अरशद का खास आउटफिट पाकिस्तान के वन्यजीवों, सांस्कृतिक पहचान और प्राकृतिक सुंदरता को दर्शाता है।
मिस्बाह अरशद मिस्टर इंटरनेशनल 2026 में जज की भूमिका भी निभा चुकी हैं और अब मिस यूनिवर्स में हिस्सा ले रही हैं।
मिस यूनिवर्स 2026 में 116 देशों और क्षेत्रों की सुंदरियां हिस्सा ले रही हैं, भारत का प्रतिनिधित्व काजियाह लिज मेजो कर रही हैं।