Jewellery for Working Women: रोज ऑफिस में दिखना है स्टाइलिश, तो पहनें ज्वेलरी के ये सिंपल डिजाइन

अंकिता पटेल

ऑफिस ज्वेलरी डिजाइन

ऑफिस में हर दिन एक जैसा लुक अपनाकर बोर हो गई हैं? तो अपने फॉर्मल और कैजुअल आउटफिट के साथ मिनिमल ज्वेलरी ट्राय करें।

ऑफिस वियर ज्वेलरी | Source: Pinterest

मिनिमल गोल्ड स्टड इयररिंग्स

अगर आप रोजाना ऑफिस में पहनने के लिए हल्के इयररिंग्स तलाश रही हैं, तो गोल्ड स्टड अच्छा विकल्प हैं। छोटे गोल, चौकोर या फ्लोरल पैटर्न वाले स्टड आपके चेहरे को सॉफ्ट और एलिगेंट लुक देते हैं।

मिनिमल गोल्ड स्टड इयररिंग्स | Source: Pinterest

पर्ल स्टड इयररिंग्स

पर्ल स्टड इयररिंग्स अपनी सादगी और खूबसूरती के लिए पसंद किए जाते हैं। छोटे सफेद मोती वाले इयररिंग्स ऑफिस के लिए एक अच्छा विकल्प हैं। ये खासतौर पर शर्ट, कॉटन साड़ी के साथ खूबसूरत लगते हैं।

पर्ल स्टड इयररिंग्स | Source: Pinterest

मिनिमल पेंडेंट नेकलेस

ऑफिस में बहुत हैवी नेकलेस पहनने की बजाय पतली चेन के साथ छोटा पेंडेंट चुनें। हार्ट, सर्कल, स्टार या ज्योमेट्रिक शेप वाले पेंडेंट आपके लुक में हल्का-सा स्टाइल जोड़ते हैं।

मिनिमल पेंडेंट नेकलेस | Source: Pinterest

स्लिम गोल्ड ब्रेसलेट

पतला गोल्ड ब्रेसलेट आपके हाथों को खूबसूरत लुक देता है। आप सिंपल चेन ब्रेसलेट या छोटे चार्म वाला डिजाइन चुन सकती हैं। यह ऑफिस वियर, घड़ी और फॉर्मल आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाता है।

स्लिम गोल्ड ब्रेसलेट | Source: Pinterest

मिनिमल हूप इयररिंग्स

अगर आप स्टड की जगह थोड़ा अलग डिजाइन पहनना चाहती हैं, तो छोटे हूप इयररिंग्स ट्राय करें। गोल्डन या सिल्वर फिनिश वाले पतले हूप्स आपके लुक को मॉडर्न बनाते हैं।

मिनिमल हूप इयररिंग्स | Source: Pinterest

डेलिकेट रिंग्स

ऑफिस के लिए पतली गोल्ड या सिल्वर रिंग्स एक अच्छा विकल्प हैं। आप सिंगल स्टोन, प्लेन बैंड या हल्की ज्योमेट्रिक डिजाइन चुन सकती हैं।

डेलिकेट रिंग्स | Source: Pinterest

मिनिमल चेन नेकलेस

बिना किसी बड़े पेंडेंट वाली पतली गोल्ड या सिल्वर चेन भी ऑफिस के लिए खूबसूरत ज्वेलरी हो सकती है। इसे अकेले पहनें या छोटी चेन के साथ लेयरिंग करें।

मिनिमल चेन नेकलेस | Source: Pinterest

छोटे ड्रॉप इयररिंग्स

अगर आपको स्टड से थोड़ा लंबा डिजाइन पसंद है, तो छोटे ड्रॉप इयररिंग्स चुन सकती हैं। इनमें एक छोटा मोती, स्टोन या मेटल की सिंपल आकृति हो सकती है। ये आपके चेहरे को आकर्षक लुक देते हैं।

छोटे ड्रॉप इयररिंग्स | Source: Pinterest

मिनिमल वॉच और ब्रेसलेट सेट

ऑफिस लुक में घड़ी एक उपयोगी और स्टाइलिश एक्सेसरी है। इसके साथ एक पतला ब्रेसलेट पहनकर आप अपने हाथों को खूबसूरत अंदाज दे सकती हैं।

मिनिमल वॉच सेट | Source: Pinterest

Unique Mangalsutra Designs: पुराने डिजाइन छोड़ें, ट्राय करें मंगलसूत्र के ये स्टाइलिश पैटर्न

Swipe Up