सुनीता पांडे
बाजरे को गरीबों का सबसे ताकतवर प्रोटीन भी कहा जाता है। लेकिन इसके फायदे जानने के बाद अब इसे बड़े-बड़े होटलों के मेन्यू कार्ड में जगह मिलने लगी है। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में...
आप नाश्ते या दोपहर के भोजन में गेहूं या चावल की रोटी की जगह इसका सेवन कर सकते हैं, जिससे आप पूरे दिन ऊर्जावान रहेंगे और आपका पेट भरा रहेगा।
bajra / sorghum ki roti or pearl millet flat bread
बाजरा में लगभग 8-12 ग्राम प्रोटीन होता है, फॉक्सटेल बाजरा में 10-12 ग्राम प्रोटीन होता है और रागी में लगभग 7-10 ग्राम प्रोटीन होता है। इसके अलावा बाजरे की विभिन्न किस्मों में प्रोटीन भी अच्छी मात्रा में मौजूद होता है।
बाजरे की एक रोटी भी आपको ऊर्जा देती है और इसे कम मात्रा में खाने से आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। यह आपको बहुत अधिक खाना खाने से रोकता है, जिससे आपको वजन कम करने में मदद मिल सकती है।
बाजरे में अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और फिनोलिक्स पाए जाते हैं। यह बढ़ती उम्र के प्रभाव को रोकने के लिए जाना जाता है।
जो लोग बचपन से ही अस्थमा से पीड़ित हैं उनके लिए बाजरा बहुत फायदेमंद माना जाता है। अस्थमा को रोकने का भी काम करता है।
विशेषज्ञों के अनुसार बाजरे में मैग्नीशियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो दिल के लिए अच्छा होता है। इसके सेवन से आप हार्ट अटैक के खतरे से बचे रहेंगे।
बाजरे की रोटी का सेवन करने से आपका ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है और ये हाई ब्लड प्रेशर के लिए भी फायदेमंद है।
बाजरे में उच्च मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इसका सेवन करने से आपके शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल जमा नहीं हो पाता है और यह कई तरह के संक्रमण से बचाता है।
Disclaimer: इस लेख में बताए गए तरीके, विधि और सुझावों को लागू करने से पहले कृपया डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।