रीता राय सागर
ब्लैक, सिल्वर या वाइन कलर की हल्की सीक्विन साड़ी ईवनिंग पार्टी के लिए अच्छी चॉइस है। इसे स्लीवलेस या स्टाइलिश ब्लाउज और छोटे क्लच के साथ पहनें।
जॉर्जेट या शिमरी फैब्रिक का शरारा सेट कॉकटेल पार्टी के लिए चुनें। इसके साथ छोटा एम्बेलिश्ड टॉप और हल्की ज्वेलरी पहनें।
सैटिन, क्रेप या शिमरी फैब्रिक का को-ऑर्ड सेट कॉकटेल पार्टी में स्टाइलिश लगेगा। इसके साथ हील्स और स्टेटमेंट ईयररिंग्स पहनें।
सिंपल टॉप और पैंट के साथ फ्लोई केप पहनें। हल्की एम्ब्रॉयडरी या शिमर वाला केप पूरे लुक को खास बनाता है। इसे स्टेटमेंट ईयररिंग्स के साथ स्टाइल करें।
वाइन, नेवी ब्लू, एमराल्ड ग्रीन या ब्लैक रंग की मैक्सी ड्रेस कॉकटेल पार्टी के लिए अच्छी रहेगी। कम बजट में प्लेन ड्रेस लेकर उसे बेल्ट, इयररिंग्स और हील्स से पार्टी लुक दे सकती हैं।
अपनी सिंपल अनारकली के साथ मेटैलिक बेल्ट लगाएं। दुपट्टे को छोड़कर स्टेटमेंट ईयररिंग्स और हील्स पहनें।
सैटिन या शिमरी स्कर्ट के साथ प्लेन क्रॉप टॉप पहनें। अगर स्कर्ट सिंपल है तो एम्बेलिश्ड टॉप चुनें। इस लुक को छोटे क्लच और स्ट्रैपी हील्स के साथ पूरा करें।
धोती पैंट के साथ फिटेड या वन शोल्डर टॉप पहनें। यह इंडो वेस्टर्न लुक डांस और पार्टी के लिए आरामदायक है। मेटैलिक ईयररिंग्स और हील्स से पूरा करें।
सॉलिड कलर की सैटिन साड़ी कॉकटेल पार्टी के लिए अच्छा है। इसके साथ कॉन्ट्रास्ट ब्लाउज, स्लीक हेयरस्टाइल और मिनिमल ज्वेलरी पहनें।