रीता राय सागर
मोती की लड़ियों वाली माथापट्टी आपके लुक में एलिगेंट टच जोड़ेगी। पेस्टल और आइवरी आउटफिट के साथ खूब जंचेगी।
अगर आपको रॉयल और क्लासी लुक पसंद है, तो पोल्की वर्क वाली माथापट्टी अच्छी चॉइस है। यह खासतौर पर वेडिंग डे के लिए शानदार है।
रंगीन मीनाकारी डिजाइन आपकी ट्रेडिशनल ज्वेलरी को अलग पहचान देगा। इसे बनारसी और सिल्क साड़ी के साथ पहनें।
फूलों से इंस्पायर्ड यह डिजाइन मेहंदी और संगीत के लिए परफेक्ट है। हल्के आउटफिट के साथ भी यह खूबसूरत दिखेगी।
बहुत ज्यादा हैवी ज्वेलरी पसंद नहीं है, तो पतली चेन और छोटे पेंडेंट वाली माथापट्टी चुनें। यह सटल और ग्रेसफुल लुक देगी।
राजस्थानी और मारवाड़ी लुक के लिए बोर्ला स्टाइल माथापट्टी चुनें। गोल पेंडेंट वाला यह डिजाइन पारंपरिक पहनावे को खास बनाएगा।
दो लड़ियों वाली माथापट्टी माथे को खूबसूरती से फ्रेम करती है। इसे सिंपल बन और सेंटर पार्टिंग के साथ स्टाइल करें।
पुराने जमाने के गहनों से इंस्पायर्ड एंटीक गोल्ड डिजाइन सिल्क साड़ी और ट्रेडिशनल ब्राइडल आउटफिट के साथ खूबसूरत लगेगा।
मॉडर्न ब्राइडल लुक के लिए अमेरिकन डायमंड माथापट्टी ट्राई करें। इसकी चमक रिसेप्शन और एंगेजमेंट आउटफिट के साथ अच्छी लगेगी।
सिंपल और स्टाइलिश लुक पसंद है, तो पतली गोल्ड चेन और छोटे ज्योमेट्रिक पेंडेंट वाली माथापट्टी चुनें। यह हल्दी, मेहंदी और एंगेजमेंट जैसे फंक्शन में आपके लुक को हैवी बनाएगी।