सुनीता पांडे
रात को सोने से पहले कच्चे दूध का इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा बेहद मुलायम और ग्लोइंग नजर आती है।
कच्चे दूध में मौजूद विटामिन, पोटैशियम, बायोटिन, कैल्शियम, पोटेशियम चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करने में मदद करते हैं।
अगर आप कच्चे दूध का इस्तेमाल क्लींजर के तौर पर करते हैं तो यह नेचुरल के साथ-साथ बेस्ट क्लींजर का भी काम करेगा।
दूध में किसी भी तरह का कोई केमिकल नहीं होता है, इसे क्लींजर की तरह इस्तेमाल करने से चेहरे का तेल, गंदगी और हर चीज आसानी से निकल जाती है।
दूध में विटामिन ए, बायोटिन, लैक्टिक एसिड, प्रोटीन मौजूद होता है, जिससे यह त्वचा को पर्याप्त पोषण देता है।
रोज रात को सोने से पहले मॉइस्चराइजर के तौर पर दूध या मलाई लगाकर सुबह उठने के बाद चेहरा ठंडे पानी से साफ कर लें। इससे आपकी त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो जाएंगी।
दूध में कई तरह के नेचुरल मॉइश्चराइजर गुण पाए जाते हैं। रात को सोने से पहले चेहरे पर दूध की मलाई लगाने से त्वचा को बेहतर हाइड्रेशन मिलता है।
कच्चे दूध का इस्तेमाल मेकअप रिमूवर के रूप में भी किया जा सकता है।
इसके लिए करीब 2 चम्मच ठंडा कच्चा दूध कॉटन बॉल की मदद से चेहरे पर से चेहरे की गहराई से सफाई होगी और किसी तरह का कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होगा।