रीता राय सागर
ज्यादा रंगों का इस्तेमाल नहीं करना चाहतीं, तो लाल और सफेद या पीले और गुलाबी रंग से यह सिंपल बॉर्डर बनाएं। इसे बनाने में भी कम समय लगेगा।
मोर के छोटे-छोटे मोटिफ को एक लाइन में बनाएं। यह डिजाइन घर के आंगन और लंबे बरामदे में खूब जंचेगी।
छोटे-छोटे गोल घेरे और डॉट्स मिलाकर सुंदर बॉर्डर बनाएं। कम समय में तैयार होने वाली यह डिजाइन अलग और खूबसूरत लगेगी।
सीधी लाइनों, त्रिकोण और डायमंड शेप से बनी यह रंगोली मॉडर्न लुक देती है। इसे कम जगह में भी आसानी से बनाया जा सकता है।
कमल के फूलों को एक सीध में बनाकर बॉर्डर तैयार करें। गुलाबी और सफेद रंग से फूलों को उभारें और बीच में हरे पत्ते बनाएं।
अगर आपको सिंपल डिजाइन पसंद हैं, तो पत्तियों और छोटी बेलों वाली रंगोली बनाएं। यह घर के एंट्रेंस पर बेहद सुंदर लगेगी।
मोरपंख के आकार वाली रंगोली बॉर्डर को खास बना सकती है। नीले, हरे और पीले रंगों से इसे आकर्षक बनाएं।
दिवाली के लिए दीये के पैटर्न वाली बॉर्डर रंगोली अच्छी रहेगी। दोनों तरफ छोटे दीये बनाकर बीच में रंगीन डॉट्स से सजाएं।
फूलों और दीयों को मिलाकर बनी यह बॉर्डर रंगोली दिवाली के लिए शानदार विकल्प है। इसके किनारों पर असली दीये रखकर सजावट पूरी करें।
दरवाजे के किनारे गेंदे और कमल के फूलों वाली रंगोली बनाएं। पीले, नारंगी और गुलाबी रंगों का कॉम्बिनेशन इसे खूबसूरत लुक देगा।
Diwali Decoration Ideas: कम पैसों में घर को कैसे सजाएं? दिवाली के लिए 10 सस्ते और खूबसूरत आइडियाज