क्रिसमस पर बनाएं ये स्पेशल डिशेज, दिन बनेगा बेहद खास

दीपिका पाल

क्रिसमस 2024

25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है। आप इस मौके पर स्वादिष्ट डिश बना सकते है जो भारत में मशहूर है।

गोअन बेबिंका

यह गोवा की पारंपरिक मिठाई 7-लेयर्ड केक की तरह नारियल के दूध, अंडों और घी से बनाई जाती है।

प्लम केक

सूखे मेवों, नट्स और रम से भरपूर यह केक क्रिसमस की शान है। इसका अनोखा स्वाद त्योहार को यादगार बना देता है।

नेय्यप्पम

केरल का यह ट्रेडिशनल स्नैक चावल के आटे, गुड़ और नारियल से तैयार किया जाता है।

विंडालू करी

गोवा की इस मसालेदार पोर्क या चिकन करी में वाइन और सिरके का अनोखा स्वाद होता है।

कुकीज

क्रिसमस के इस त्योहार पर रंग-बिरंगी कुकीज हर टेबल पर आकर्षण का सेंटर होती हैं, जो बच्चों की खास पसंद होती हैं।

सोरपोटेल

गोवा की यह पारंपरिक मीट डिश खासतौर से मसालेदार और स्वादिष्ट होती है। इसे सन्ना, पिलाफ और सादे चावल और ब्रेड के साथ खाया जाता है।

मटन बिरयानी

हैदराबाद और तमिलनाडु में बनने वाली मटन बिरयानी क्रिसमस के खाने का खास हिस्सा होती है।

हेल्दी हार्ट के लिए 5 बेस्ट कुकिंग ऑयल, दूर होगा गंदा कोलेस्ट्रॉल

देखने के लिए क्लिक करें