सिमरन सिंह
फटे दूध को मलमल के कपड़े में छानकर पानी निकाल लें, इसे दबाकर जमा दें — घर का ताज़ा पनीर तैयार है।
तैयार छेना को मसलकर गोल गेंदें बनाएं और चाशनी में पकाएं, चाहें तो इन्हें मलाई में डालकर रस मलाई भी बना सकते हैं।
मसाले डालकर छेना को ब्रेड पर लगाएं या टिक्की बनाकर shallow fry करें।
फटे दूध को धीमी आंच पर पकाते रहें जब तक वह गाढ़ा न हो जाए — मावा बन जाएगा, इससे बर्फी या लड्डू बनाए जा सकते हैं।
छेना में चीनी और इलायची मिलाकर सुंदर मिठाई बना सकते हैं।
आटे में फटे दूध का पानी मिलाकर नरम और स्वादिष्ट पराठा या थेपला बनाएं।
फटे दूध का पानी (मट्ठा जैसा) दाल या सब्जियों में डालें — क्रीमी स्वाद मिलेगा।
बेसन की कढ़ी बनाते समय फटे दूध का पानी मिलाएं, स्वाद में निखार आएगा।
मसाले के साथ भूनकर छेना भुर्जी बनाई जा सकती है।
बेसन में छेना मिलाकर चिल्ला बनाएं — हेल्दी और टेस्टी स्नैक।