सिमरन सिंह
गेहूं के आटे में उबली व कसी हुई ब्रोकली मिलाकर पराठा बनाएं। दही या टमाटर की चटनी के साथ सर्व करें।
बेसन के बैटर में छोटे-छोटे ब्रोकली फ्लोरेट्स डुबोकर कुरकुरे पकोड़े तलें।
दूध और हल्की क्रीम के साथ क्रीमी ब्रोकली सूप तैयार करें। बच्चे इसे मज़े से पिएंगे।
पास्ता में उबली ब्रोकली और चीज़ डालकर बच्चों के लिए हेल्दी और टेस्टी मील तैयार करें।
ब्रोकली, आलू और ब्रेडक्रंब्स मिलाकर टिक्की बनाएं और हरी चटनी के साथ सर्व करें।
बच्चों की फेवरेट मैगी में ब्रोकली डालकर मज़ेदार और पौष्टिक बना सकते हैं।
ब्रेड पर उबली ब्रोकली और चीज़ डालकर टोस्ट करें। बच्चों को नाश्ते में पसंद आएगा।
घर पर बने मिनी पिज़्ज़ा पर टॉपिंग में ब्रोकली डालें, चीज़ के साथ ये बेहद टेस्टी लगेगा।