सिमरन सिंह
बची हुई रोटियों को छोटे टुकड़ों में फाड़ लें, पैन में तेल गरम करें, राई, करी पत्ता, प्याज, मिर्च डालें, मसाला भूनकर रोटी के टुकड़े डालें, नमक, हल्दी, नींबू डालें
रोटी में बचे हुए सब्ज़ी या आलू स्टफ करें, हरी चटनी और चीज़ डालें, रोल करके हल्का तवा सेक लें
रोटी को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटें, पैन में तेल गरम करें, सरसों, प्याज, मटर, टमाटर डालें, मसाले डालकर रोटी के टुकड़े मिलाएं
रोटी पर टोमैटो सॉस लगाएं, ऊपर सब्ज़ी, चीज़ और ऑरिगैनो डालें, तवे पर ढककर 5 मिनट सेकें
रोटी को पीसकर बेसन और सब्जियां मिलाएं, घोल बनाकर तवे पर चीला की तरह सेंक लें
रोटी को क्रश करें, उसमें घी और गुड़/शक्कर मिलाएं, छोटे-छोटे लड्डू बना लें
रोटी को कुरकुरा सेकें, उस पर दही, चटनी, प्याज, सेव डालकर चाट बना लें।