पुराना iPhone बेचने से पहले ये 10 काम जरूर करें, वरना हो सकता है भारी नुकसान

सिमरन सिंह

पुराना iPhone बेच रहे हैं?

नया iPhone खरीदने का प्लान है और पुराना फोन बेचना चाहते हैं? फोन बेचने से पहले सिर्फ कीमत देखना काफी नहीं है। सही प्लेटफॉर्म, डेटा सिक्योरिटी और पेमेंट का भी ध्यान रखना जरूरी है।

Old iPhone | Source. Pinterest

कहां बेचें अपना iPhone?

पुराना iPhone आप ऑनलाइन रीसेल प्लेटफॉर्म या किसी भरोसेमंद बायर को बेच सकते हैं। फोन देने से पहले अलग-अलग जगहों पर मिलने वाली कीमत जरूर चेक करें।

Old iPhone | Source. Pinterest

मॉडल और स्टोरेज चेक करें

सबसे पहले अपने iPhone का मॉडल, जनरेशन और स्टोरेज पता करें। 128GB, 256GB या 512GB जैसे स्टोरेज विकल्प फोन की रीसेल वैल्यू पर सीधा असर डालते हैं।

Old iPhone | Source. Pinterest

Battery Health भी है जरूरी

iPhone की Battery Health भी बायर के लिए काफी मायने रखती है। Settings में जाकर बैटरी की स्थिति चेक करें और खरीदार को सही जानकारी दें।

iPhone Battery | Source. Pinterest

फोन की हालत से तय होगी कीमत

फोन पर ज्यादा स्क्रैच हैं या स्क्रीन/बॉडी पर डैमेज है तो कीमत कम मिल सकती है। वहीं अच्छी कंडीशन वाला फोन बेहतर कीमत पर बिक सकता है।

Old iPhone | Source. Pinterest

पहले ऑनलाइन वैल्यू चेक करें

फोन बेचने से पहले किसी ऑनलाइन रीसेल प्लेटफॉर्म पर उसका estimated resale value जरूर देखें। इससे आपको अंदाजा हो जाएगा कि बाजार में फोन की कितनी कीमत मिल सकती है।

iPhone Sell | Source. Pinterest

एक जगह नहीं, कई जगह रेट देखें

पहली मिली कीमत पर तुरंत डील न करें। अलग-अलग प्लेटफॉर्म की कीमतों की तुलना करें। इससे आपको बेहतर ऑफर मिलने की संभावना बढ़ सकती है।

iPhone Sell | Source. Pinterest

अपना डेटा पहले सुरक्षित करें

फोन बेचने से पहले फोटो, कॉन्टैक्ट, वीडियो और जरूरी फाइलों का बैकअप जरूर लें। इसके बाद अपने iPhone से Apple ID साइन आउट कर दें।

iPhone Data | Source. Pinterest

Factory Reset करना न भूलें

Apple ID से साइन आउट करने के बाद iPhone को Factory Reset जरूर करें। इससे आपका निजी डेटा फोन से हट जाएगा। अगर बिल और ओरिजिनल बॉक्स मौजूद है तो बायर को इसकी जानकारी दें।

iPhone Shut Down | Source. Pinterest

पेमेंट के बाद ही फोन दें

फोन हैंडओवर करने में जल्दबाजी न करें। पेमेंट आपके अकाउंट में मिल जाने और उसे कन्फर्म करने के बाद ही iPhone बायर को दें। इस तरह फोन बेचते समय डेटा और पैसों दोनों की सुरक्षा बेहतर रहेगी।

iPhone 17 | Source. Pinterest

₹1 लाख के बजट में कौन सी बाइक खरीदें? 100cc से लेकर 125cc तक की बाइक्स कि लिस्ट

Bike
Swipe Up