₹1 लाख के बजट में कौन सी बाइक खरीदें? 100cc से लेकर 125cc तक की बाइक्स कि लिस्ट

सिमरन सिंह

कम बजट में चाहिए शानदार बाइक?

इस बजट में आपको सिर्फ स्टाइल ही नहीं, बल्कि अच्छा माइलेज, कम मेंटेनेंस और भरोसेमंद परफॉर्मेंस भी मिल सकती है। शहर में रोजाना ऑफिस जाने से लेकर डेली कम्यूटिंग तक के लिए ये बाइक्स काफी काम की हैं।

Bike | Source. Pinterest

Honda SP125

Honda SP125 उन लोगों के लिए अच्छी बाइक है, जो 100cc से ज्यादा पावर चाहते हैं। इसमें 125cc इंजन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और LED हेडलैंप जैसे फीचर्स मिलते हैं। जिसकी कीमत करीब ₹89,000 से ₹91,000 से शुरू होती है।

Honda SP125 | Source. Pinterest

Hero Xtreme 125R

स्पोर्टी डिजाइन पसंद करने वाले युवाओं के लिए Hero Xtreme 125R एक शानदार विकल्प है। इसमें करीब 11.4bhp पावर मिलती है, जो इसे 125cc सेगमेंट की दमदार बाइक्स में शामिल करती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹89,300 है।

Hero Xtreme 125R | Source. Pinterest

TVS Sport

अगर आपका फोकस बाइक की कीमत और माइलेज दोनों पर है, तो TVS Sport पर नजर डाल सकते हैं। इसमें 110cc इंजन मिलता है और यह करीब 80 kmpl तक माइलेज देने में सक्षम बताई जाती है। जिसकी कीमत करीब ₹55,000 से ₹60,000 है।

TVS Sport | Source. Pinterest

Hero Splendor Plus

Hero Splendor Plus लंबे समय से भारतीय ग्राहकों की पसंद बनी हुई है। इसमें 97.2cc इंजन मिलता है और बाइक करीब 70 kmpl तक माइलेज दे सकती है। बड़ा सर्विस नेटवर्क मेंटेनेंस को भी आसान बनाता है। जिसकी कीमत करीब ₹76,000 से ₹79,000 है।

Hero Splendor Plus | Source. Pinterest

Bajaj Platina 100

Bajaj Platina 100 कम बजट में डेली कम्यूटिंग के लिए एक अच्छा विकल्प है। इसमें 99.59cc इंजन मिलता है और यह करीब 70 kmpl तक माइलेज देने में सक्षम है। आरामदायक राइडिंग पोजीशन इसका एक प्लस पॉइंट है। जिसकी कीमत करीब ₹69,000 है।

Bajaj Platina 100 | Source. Pinterest

किस बाइक में क्या खास?

  • Honda SP125: 125cc इंजन और फीचर्स

  • Xtreme 125R: स्पोर्टी लुक और पावर

  • TVS Sport: कम कीमत और शानदार माइलेज

  • Splendor Plus: भरोसा और आसान मेंटेनेंस

  • Platina 100: आरामदायक और किफायती सफर

Bike | Source. Pinterest

₹1 लाख में बचा सकते हैं पैसे

खास बात यह है कि इन सभी बाइक्स को खरीदने के लिए आपका पूरा ₹1 लाख बजट खर्च करना जरूरी नहीं है। TVS Sport, Splendor Plus और Platina 100 जैसे मॉडल काफी कम कीमत में मिल जाते हैं। वहीं 125cc बाइक चाहने वालों के लिए SP125 और Xtreme 125R बेहतर विकल्प हो सकते हैं।

Bike | Source. Pinterest

खरीदने से पहले ये जरूर देखें!

बाइक खरीदने से पहले सिर्फ एक्स-शोरूम कीमत न देखें। ऑन-रोड कीमत, माइलेज, इंश्योरेंस, सर्विस कॉस्ट और आपके रोजाना इस्तेमाल को भी ध्यान में रखें। अगर प्राथमिकता माइलेज और कम खर्च है तो TVS Sport, Splendor Plus या Platina 100 देख सकते हैं। वहीं पावर और स्टाइल चाहिए तो Honda SP125 और Xtreme 125R पर नजर डालना बेहतर रहेगा।

Bike | Source. Pinterest

भारत में खरीद सकते हैं ये बेस्ट फोल्डेबल फोन, iPhone Duo से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक

Foldable Phone
Swipe Up