सिमरन सिंह
1/2 कप कोको पाउडर, 1/4 कप नारियल का तेल, 2-3 टेबलस्पून शहद या डेट सिरप, 1/2 टीस्पून वेनिला एसेंस , कटे हुए ड्राय फ्रूट्स
एक बाउल में नारियल तेल को हल्का पिघला लें, उसमें कोको पाउडर, शहद और वेनिला मिलाएं, अच्छे से फेंटें ताकि चिकना मिश्रण बन जाए
चॉकलेट मिक्स में कटे हुए ड्राय फ्रूट्स डालें, चाहें तो पीनट बटर या ओट्स भी मिला सकते हैं
मिश्रण को सिलिकॉन मोल्ड या बटर पेपर लगी ट्रे में डालें, ऊपर से थोड़े ड्राय फ्रूट्स गार्निश करें
कम से कम 1 से 2 घंटे के लिए फ्रीजर में रखें, जमने के बाद निकालें और छोटे टुकड़ों में काट लें
एयर टाइट कंटेनर में फ्रिज में रखें, 10-15 दिन तक चल जाती है
अगर बच्चे दूध नहीं पीते, तो इस चॉकलेट में थोड़ा दूध पाउडर मिलाकर उन्हें "मिल्की चॉकलेट" दिया जा सकता है।