सच्चे प्यार के लिए उम्र भर तरसती रही मधुबाला, 36 साल में हुई मौत

सोनाली झा

मधुबाला की प्रेम कहानी

हिंदी सिनेमा में दिलीप कुमार और मधुबाला की प्रेम कहानी किसी फिल्मी लव स्टोरी से कम नहीं है।

लव स्टोरी

मधुबाला के पिता अयातुल्ला खान ने दिलीप कुमार के सामने शर्त रखी कि अगर वह मधुबाला से शादी करना चाहते हैं, तो उन्हें उनके साथ एक करार करना होगा।

प्रोडक्शन कंपनी

शर्त के मुताबिक, दिलीप कुमार को मधुबाला के पिता अयातुल्ला खान की होम प्रोडक्शन कंपनी की सभी फिल्मों में बिना शर्त काम करना होगा।

दिलीप कुमार

अयातुल्ला खान की प्रोडक्शन कंपनी की कोई भी फिल्म बनेगी तो दिलीप कुमार बाहर की फिल्मों में काम नहीं करेंगे।

अयातुल्ला खान का गुलाम

इसका मतलब यह हुआ कि एक कलाकार के तौर पर दिलीप कुमार को हमेशा अयातुल्ला खान का गुलाम बनकर रहना होगा।

करारनामा

जब अयातुल्ला खान यह करारनामा लेकर दिलीप कुमार के पास गए तो उन्होंने खान को धक्के देकर घर से बाहर निकाल दिया।

मधुबाला

दिलीप कुमार ने मधुबाला को उनके पिता की सहमति के बिना शादी के लिए मनाने की कोशिश की लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं थीं।

मधुबाला से रिश्ता

इसके बाद दिलीप ने मधुबाला से रिश्ता तोड़ दिया। इसके बाद भी मधुबाला बार-बार दिलीप से मिलने की कोशिश करती रहीं।

किशोर कुमार

'चलती का नाम गाड़ी' के सेट पर मधुबाला की मुलाकात पति किशोर कुमार से हुई।

मधुबाला और किशोर

मधुबाला और किशोर कुमार ने 16 अक्टूबर 1960 को कोर्ट में शादी कर ली। हालांकि, मधुबाला 36 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गईं।

सड़क पर बिताई 4 रातें, रश्मि देसाई की दर्द भरी कहानी

देखने के लिए क्लिक करें