रीता राय सागर
गहना 22के, 18के या 14के में से किस कैरेट का है, यह जरूर पूछें। कैरेट से ही सोने की शुद्धता का पता चलता है और सोने के भाव का भी।
हॉलमार्क के साथ 6 अंकों का एचयूआईडी नंबर भी देखें। बीआईएस केयर ऐप पर इसे डालकर गहने की जानकारी वेरिफाई कर सकते हैं।
गहने का कुल वजन ही नहीं, उसमें लगे पत्थर और मोतियों का वजन भी अलग से पूछें। इससे सोने की सही कीमत समझने में मदद मिलेगी।
दुकान जाने से पहले 22K या 18K सोने का उस दिन का भाव पता कर लें। ज्वेलर से भी बिल में दर्ज गोल्ड रेट जरूर चेक करें।
गहने की डिजाइन के हिसाब से मेकिंग चार्ज अलग होता है। खरीदने से पहले प्रति ग्राम या प्रतिशत के हिसाब से लगने वाले चार्ज के बारे में पूछें।
कुछ ज्वेलर्स गहने की कीमत में वेस्टेज चार्ज भी जोड़ते हैं। पूछें कि यह कितना है और कुल बिल में इसकी कितनी रकम जोड़ी जा रही है।
गहने में डायमंड, कुंदन या दूसरे स्टोन लगे हैं तो उनकी कीमत और वजन अलग से पूछें। इससे सोने की वास्तविक कीमत समझ आएगी।
बिल में कैरेट, सोने का वजन, गोल्ड रेट, मेकिंग चार्ज और जीएसटी का ब्योरा होना चाहिए। बिना पक्के बिल के गहने न खरीदें।
गहना खरीदने से पहले उसकी बायबैक और एक्सचेंज पॉलिसी जान लें। भविष्य में बेचने या बदलने पर कितनी कटौती होगी, यह भी स्पष्ट करें।