Latest Silver Bracelet for Men: सिंपल से लेकर रॉयल लुक तक, लड़कों को पसंद आएंगे ये सिल्वर ब्रेसलेट

अंकिता पटेल

क्लासिक चेन सिल्वर ब्रेसलेट

अगर आपको सिंपल और क्लासी एक्सेसरीज पसंद हैं, तो चेन पैटर्न वाला सिल्वर ब्रेसलेट अच्छा विकल्प है। इसका टाइमलेस डिजाइन जींस-टीशर्ट से लेकर शर्ट तक हर आउटफिट के साथ जंचता है।

सिल्वर ब्रेसलेट | Source: Pinterest

क्यूबन लिंक सिल्वर ब्रेसलेट

थोड़ा बोल्ड और रॉयल लुक पाने के लिए क्यूबन लिंक ब्रेसलेट चुन सकते हैं। इसकी मोटी और आपस में जुड़ी हुई कड़ियां हाथों को आकर्षक लुक देती हैं। पार्टी और कैजुअल आउटिंग के लिए यह शानदार विकल्प है।

क्यूबन लिंक ब्रेसलेट | Source: Pinterest

ब्लैक एंड सिल्वर ब्रेसलेट

सिल्वर के साथ ब्लैक डिटेलिंग वाला ब्रेसलेट युवाओं को काफी पसंद आ सकता है। इसका कॉम्बिनेशन मॉडर्न और स्टाइलिश लुक देता है। इसे ब्लैक टी-शर्ट, डेनिम या कैजुअल शर्ट के साथ पहन सकते हैं।

ब्लैक एंड सिल्वर ब्रेसलेट | Source: Pinterest

कफ स्टाइल सिल्वर ब्रेसलेट

अगर आप कुछ हटकर पहनना चाहते हैं, तो कफ स्टाइल ब्रेसलेट ट्राई करें। इसका ओपन डिजाइन और मजबूत शेप इसे खास बनाता है। मिनिमल लुक पसंद करने वाले लड़कों के लिए यह बेहतरीन चॉइस हो सकती है।

कफ स्टाइल ब्रेसलेट | Source: Pinterest

ऑक्सिडाइज्ड सिल्वर ब्रेसलेट

थोड़ा रफ और विंटेज अंदाज पसंद है, तो ऑक्सिडाइज्ड सिल्वर ब्रेसलेट आपके लिए है। इसकी डार्क फिनिश और उभरी हुई डिजाइन इसे अलग पहचान देती है। इंडो-वेस्टर्न के साथ यह खूब जंचता है।

ऑक्सिडाइज्ड ब्रेसलेट | Source: Pinterest

रोप डिजाइन सिल्वर ब्रेसलेट

रस्सी जैसी ट्विस्टेड बनावट वाला रोप डिजाइन ब्रेसलेट देखने में काफी आकर्षक लगता है। यह न ज्यादा भारी दिखता है और न ही बहुत साधारण। रोजाना पहनने के लिए यह एक स्टाइलिश विकल्प है।

रोप डिजाइन ब्रेसलेट | Source: Pinterest

सिग्नेट चार्म सिल्वर ब्रेसलेट

अगर आप अपने ब्रेसलेट में पर्सनल टच चाहते हैं, तो सिग्नेट चार्म वाला डिजाइन चुन सकते हैं। इसमें छोटे मेटल चार्म या सिग्नेट स्टाइल डिटेलिंग होती है, जो इसे खास बनाती है।

सिग्नेट चार्म सिल्वर ब्रेसलेट | Source: Pinterest

बीड्स और सिल्वर ब्रेसलेट

ब्लैक स्टोन या मैट बीड्स के साथ सिल्वर एलिमेंट्स वाला ब्रेसलेट काफी ट्रेंडी लुक देता है। इसका कॉम्बिनेशन एथनिक और वेस्टर्न दोनों तरह के आउटफिट के साथ अच्छा लगता है।

बीड्स और सिल्वर ब्रेसलेट | Source: Pinterest

मैट फिनिश सिल्वर ब्रेसलेट

चमकदार एक्सेसरीज की जगह सटल लुक पसंद करने वालों के लिए मैट फिनिश ब्रेसलेट बेहतर है। इसकी हल्की टेक्सचर्ड सतह इसे सोबर और प्रीमियम अंदाज देती है।

मैट फिनिश ब्रेसलेट | Source: Pinterest

पर्सनलाइज्ड नेम सिल्वर ब्रेसलेट

अपने स्टाइल को खास बनाने के लिए नाम या शुरुआती अक्षर वाला सिल्वर ब्रेसलेट चुनें। इस पर अपना नाम, इनिशियल या कोई खास शब्द लिखवाया जा सकता है।

पर्सनलाइज्ड ब्रेसलेट | Source: Pinterest

Hairstyles for Curly Hair: घुंघराले बालों को दें नया अंदाज, ट्राई करें ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल

Swipe Up