अंकिता पटेल
अगर आपके बाल घुंघराले और घने हैं, तो लेयर्ड हेयरकट के साथ उन्हें खुला रखना अच्छा विकल्प है। इसमें बालों को अलग-अलग लंबाई की लेयर्स में काटा जाता है, जिससे कर्ल्स को बेहतर शेप और मूवमेंट मिलता है।
छोटे बाल पसंद करने वाली महिलाओं के लिए कर्ली बॉब एक स्टाइलिश विकल्प है। इसमें बालों को चिन या जॉ-लाइन के आसपास रखा जाता है। नेचुरल कर्ल्स इस हेयरस्टाइल को खूबसूरत वॉल्यूम देते हैं।
अगर आप अपने कर्ल्स को खुला भी रखना चाहती हैं और चेहरे से बाल हटाना भी चाहती हैं, तो हाफ अप हाफ डाउन स्टाइल ट्राई करें। इसमें सिर के ऊपरी हिस्से के बालों को पीछे बांध दिया जाता है और बाकी बाल खुले रहते हैं।
कर्ली बालों पर हाई पोनीटेल बेहद आकर्षक लग सकती है। इसमें बालों को सिर के ऊपरी हिस्से में इकट्ठा करके बांधा जाता है, जबकि कर्ल्स पीछे खूबसूरती से उभरकर आते हैं।
घुंघराले बालों में नेचुरल वॉल्यूम होता है, इसलिए मेसी बन बनाने पर यह काफी खूबसूरत दिखता है। बालों को पीछे इकट्ठा करके ढीला जूड़ा बनाएं और चेहरे के आसपास कुछ कर्ल्स छोड़ दें।
अगर आप बालों को खुला रखना पसंद करती हैं, तो साइड पार्टिंग करके कर्ल्स को एक तरफ सेट करें। इससे हेयरस्टाइल में अच्छा वॉल्यूम और आकर्षक लुक आता है।
ब्रेडेड क्राउन कर्ली हेयर के लिए खूबसूरत और एलिगेंट विकल्प है। इसमें सिर के दोनों तरफ या एक तरफ से चोटी बनाकर उसे सिर के पीछे क्राउन की तरह सेट किया जाता है। बाकी कर्ल्स खुले रख सकती हैं।
अगर आप अपने घुंघराले बालों को थोड़ा अलग अंदाज देना चाहती हैं, तो साइड ब्रेड बनाएं। बालों को एक तरफ लाकर ढीली चोटी गूंथें और कुछ कर्ल्स को हल्का खुला रहने दें।
कर्ली बैंग्स आपके लुक को फ्रेश और ट्रेंडी बना सकते हैं। इसमें माथे पर छोटे घुंघराले बालों की फ्रिंज रखी जाती है। यह स्टाइल खासतौर पर उन महिलाओं के लिए है, जो अपने कर्ल्स के साथ कुछ नया एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं।
अगर एलिगेंट लुक पसंद है, तो लो बन ट्राई करें। इसमें बालों को गर्दन के पास पीछे की तरफ बांधकर जूड़ा बनाया जाता है। कुछ घुंघराले लटों को चेहरे के आसपास खुला छोड़ने से हेयरस्टाइल और भी खूबसूरत लगती है।