ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक, करवा चौथ पर ट्राई करें मेहंदी के 10 स्टाइल

अंकिता पटेल

करवा चौथ मेहंदी डिजाइन

करवा चौथ पर सोलह श्रृंगार में मेहंदी का खास महत्व होता है। अगर आप इस बार हाथों को खूबसूरत और आकर्षक लुक देना चाहती हैं, तो मेहंदी के ये 10 डिजाइन ट्राई कर सकती हैं।

लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन | Source: Pinterest

ट्रेडिशनल ब्राइडल मेहंदी

भरे हुए हाथों वाली मेहंदी पसंद है, तो ब्राइडल डिजाइन चुनें। इसमें बारीक फूल-पत्तियां, मोर, जालीदार पैटर्न और घुमावदार आकृतियां बनाई जाती हैं।

ब्राइडल मेहंदी

अरेबिक मेहंदी डिजाइन

कम समय में आकर्षक मेहंदी लगवाना चाहती हैं, तो अरेबिक डिजाइन अच्छा विकल्प है। इसमें बड़े फूलों और पत्तियों की बेल को हाथ पर तिरछे तरीके से बनाया जाता है।

अरेबिक मेहंदी | Source: Pinterest

मंडला मेहंदी डिजाइन

गोल आकार और बारीक पैटर्न पसंद करने वाली महिलाओं के लिए मंडला मेहंदी खास है। इसमें हथेली के बीच गोल फूल जैसा डिजाइन बनाकर उसके चारों ओर छोटी-छोटी आकृतियां जोड़ी जाती हैं।

मंडला मेहंदी | Source: Pinterest

फ्लोरल मेहंदी डिजाइन

फूलों वाली मेहंदी हमेशा खूबसूरत लगती है। इसमें गुलाब जैसी आकृतियां, छोटी पंखुड़ियां और पत्तियों की बेल बनाई जाती है। हथेली के बीच बड़ा फूल और उसके आसपास छोटे पैटर्न आकर्षक लुक दे सकती हैं।

फ्लोरल मेहंदी | Source: Pinterest

जालीदार मेहंदी डिजाइन

अगर आपको बारीक डिजाइन पसंद हैं, तो जालीदार मेहंदी ट्राई करें। इसमें पतली लाइनों से नेट जैसा पैटर्न बनाकर फूलों और छोटे डॉट्स से सजाया जाता है।

जालीदार मेहंदी | Source: Pinterest

मोर वाली मेहंदी डिजाइन

मोर की आकृति मेहंदी को पारंपरिक और कलात्मक अंदाज देती है। इसमें मोर के पंखों को बारीक लाइनों और घुमावदार पैटर्न से सजाया जाता है। हथेली पर बना मोर करवा चौथ के लिए सुंदर विकल्प है।

मोर वाली मेहंदी | Source: Pinterest

मिनिमल मेहंदी डिजाइन

ज्यादा भरी हुई मेहंदी पसंद नहीं है, तो मिनिमल डिजाइन चुन सकती हैं। इसमें उंगलियों पर छोटी आकृतियां, हथेली पर छोटा फूल या कलाई के पास पतली बेल बनाई जाती है।

मिनिमल मेहंदी | Source: Pinterest

बैंगल स्टाइल मेहंदी डिजाइन

कलाई पर चूड़ियों जैसा पैटर्न बनाने वाली बैंगल स्टाइल मेहंदी इन दिनों एक आकर्षक डिजाइन विकल्प है। इसमें गोल पट्टियों, बारीक बेलों और छोटे पैटर्न से कंगन जैसा लुक तैयार किया जाता है।

बैंगल स्टाइल मेहंदी | Source: Pinterest

कपल और नाम वाली मेहंदी

करवा चौथ पर मेहंदी को व्यक्तिगत टच देना चाहती हैं, तो हथेली पर पति का नाम, शुरुआती अक्षर या कपल की छोटी आकृति बनवा सकती हैं। इसके आसपास दिल पैटर्न जोड़ने से डिजाइन और खास बन सकता है।

कपल मेहंदी | Source: Pinterest

Karwa Chauth 2026: तारीख से चंद्र दर्शन तक, जानें व्रत की 10 जरूरी बातें

Swipe Up