रीता राय सागर
एक पैन में पानी के साथ संतरे के छिलके, दालचीनी और कुछ लौंग डालकर धीमी आंच पर गर्म करें। घर में मीठी-मीठी खुशबू फैल जाएगी।
मोगरे और चमेली के ताजे फूलों को छोटी कटोरी या सजावटी बाउल में रखें। इनकी नेचुरल खुशबू घर को खुशबुओं से भर देगी।
ताजी गुलाब की पंखुड़ियां किसी सुंदर बाउल में रखें। चाहें तो इसमें थोड़ी इलायची भी डाल सकती हैं। घर में हल्की फूलों जैसी महक आएगी।
पुदीने की ताजी पत्तियों को पानी से भरे बाउल में डालकर खिड़की या किचन के पास रखें। इनकी ताजगी भरी खुशबू अच्छी लगेगी।
सूखे लैवेंडर के फूलों को छोटी सूती पोटली में भरकर अलमारी या कमरे में रखें। इससे भीनी-भीनी फूलों जैसी खुशबू फैलती रहेगी।
यूकेलिप्टस की ताजी टहनियों को कांच के फूलदान में सजाएं। इसकी हर्बल खुशबू घर को फ्रेश महसूस कराएगी।
छोटी सूती पोटली में इलायची, लौंग और दालचीनी रखें। इसे ड्राइंग रूम में सजाएं, इससे हल्की और अच्छी खुशबू मिलेगी।
एक बाउल में पानी, नींबू के स्लाइस और रोजमेरी की टहनियां डालें। इसे सेंटर टेबल पर रखें। घर में ताजगी भरा एहसास आएगा।
हल्की खुशबू वाली चंदन की अगरबत्ती का इस्तेमाल करें। पूजा और त्योहार के माहौल में इसकी खुशबू अच्छी लगेगी, लेकिन वेंटिलेशन रखें।
गेंदे के ताजे फूलों को पानी से भरी उरली में सजाएं। इससे घर में फूलों की हल्की खुशबू और दिवाली वाला माहौल बनेगा।