रीता राय सागर
पीली धोती के साथ कमरबंद, पैरों में पायल और गले में मोतियों की माला पहनाएं। हाथ में छोटी बांसुरी और सिर पर मोरपंख इस लुक को पूरा कर देंगे।
ब्लू आउटफिट के साथ गोल्डन बॉर्डर, मोतियों की माला और मोरपंख वाला मुकुट बच्चे को रॉयल लुक देगा। फोटोशूट के लिए भी यह स्टाइल अच्छा है।
पीले धोती-कुर्ते के साथ पिंक दुपट्टा और फूलों से सजा मुकुट ट्राई करें। छोटे बच्चों पर यह कलर कॉम्बिनेशन काफी खूबसूरत लगता है।
नन्हे बच्चों के लिए सिंपल कुर्ता-धोती भी काफी है। हल्की ज्वेलरी, तिलक और मोरपंख लगाकर बच्चे को प्यारे गोपाल के रूप में तैयार कर सकते हैं।
धोती-कुर्ते के साथ बांसुरी और छोटा सा मोरपंख लगाएं। ज्यादा एक्सेसरीज की जरूरत नहीं पड़ेगी और बच्चा आराम से खेल भी सकेगा।
पीले पीतांबर के साथ माथे पर तिलक, गले में मोतियों की माला और हाथ में बांसुरी दें। यह पारंपरिक बाल गोपाल लुक आसानी से तैयार किया जा सकता है।
व्हाइट कुर्ते और धोती का कॉम्बिनेशन बच्चों के लिए एक क्लीन और एलीगेंट कृष्णा लुक है। साथ में छोटा मुकुट और मोरपंख लगाएं।
थोड़ा रॉयल अंदाज पसंद है तो मुकुट, बाजूबंद, हार और मोरपंख के साथ कृष्णा लुक तैयार करें। बस बच्चों के लिए ज्वेलरी हल्की और आरामदायक रखें।
अगर आप हैवी ज्वेलरी नहीं चाहते तो फूलों की माला और फूलों की मुकुट से बच्चे को सजाएं। पीली धोती के साथ यह लुक सिंपल और प्यारा लगेगा।
पीली धोती के साथ कलरफुल पगड़ी और मोरपंख लगाकर अलग अंदाज का कान्हा लुक बनाएं। गले में मोतियों की माला और हाथ में बांसुरी इसे फेस्टिव टच देगी।