सुनीता पांडे
अधिक से अधिक लोगों को बिल्लियों की सुरक्षा और देखभाल के बारे में जागरूक करने के लिए हर साल 8 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय बिल्ली दिवस मनाया जाता है।
लोगों को बिल्लियों की दुर्दशा के बारे में जागरूक करने और उनकी स्थिति में सुधार करने के लिए साल 2002 में इंटरनेशनल फंड फॉर एनिमल वेलफेयर (IFAW) ने अंतर्राष्ट्रीय बिल्ली दिवस मनाना शुरू किया।
बिल्लियां भी सबसे प्यारे जानवरों में गिनी जाती हैं और आज के समय में कैट लवर की कमी नहीं हैं। दुनिया में लगभग 500 मिलियन पालतू बिल्लियां हैं।
बिल्लियां अपने जीवन काल का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा सोने में गुजार देती हैं, यानी वो प्रतिदिन 13 से 16 घंटे सोती हैं।
बिल्ली की जिंदगी का एक साल इंसान की जिंदगी के 15 साल के बराबर होता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सबसे उम्रदराज बिल्ली 38 साल की थी।
बिल्लियों की कुल 18 उंगलियां होती हैं। इनके अगले पंजे में 5-5 उंगलियां और पिछले पंजे में 4-4 उंगलियां होती हैं।
एक बिल्ली 3 मील प्रति घंटे की रफ़्तार से दौड़ सकती है। सिंगापुरा बिल्लियों की सबसे छोटी प्रजाति है।
मेन कून सबसे बड़ी पालतू बिल्ली की नस्ल है। अब तक दर्ज की गई सबसे लंबी बिल्ली 48.5 इंच थी।
ऐसे हजारों मामले पाए गए, जिनमें बिल्लियां पालने से हार्ट अटैक का खतरा एक तिहाई कम हो गया।
अगर आप तनाव से गुजर रहे हैं तो बिल्लियां आपका साथ नहीं छोड़तीं।
घर पर पालतू बिल्लियों के साथ बात करने और खेलने से ब्लड प्रेशर का खतरा कम होता है।