Karwa Chauth Earrings: सिर्फ इयररिंग्स से खास बनाएं अपना फेस्टिव लुक, देखें 10 खूबसूरत डिजाइन

रीता राय सागर

पर्ल झुमके

लाल या मरून साड़ी में बड़े पर्ल झुमके खूबसूरत लगते हैं। क्लीन हेयर स्टाइल के साथ छोटी सी बिंदी और झुमके आपके लुक में चांर चांद लगा देंगे।

ईयररिंग्स आइडिया | Source: Pinterest

चांदबाली

चांदबाली ईयररिंग्स साड़ी, अनारकली और लहंगे के साथ खूबसूरत लगते हैं। अगर आउटफिट हैवी है, तो बहुत ज्यादा स्टोन वाले डिजाइन के बजाय बारीक कुंदन वाली चांदबाली चुनें।

ईयररिंग्स आइडिया | Source: Pinterest

बिग एंड बोल्ड झुमके

अगर आप पारंपरिक लुक पसंद करती हैं, तो बड़े गोल्ड टोन झुमके चुनें। इन्हें बन या पीछे की ओर बंधे बालों के साथ स्टाइल करें, ताकि ईयररिंग्स साफ नजर आएं।

ईयररिंग्स आइडिया | Source: Pinterest

पोल्की ड्रॉप्स

पोल्की ड्रॉप ईयररिंग्स उन लोगों के लिए अच्छे हैं, जो भारी झुमकों के बजाय लंबा और नाजुक डिजाइन पसंद करती हैं। इन्हें सिल्क साड़ी, शरारा या हल्के एम्ब्रॉयडरी वाले सूट के साथ पहन सकती हैं।

ईयररिंग्स आइडिया | Source: Pinterest

पर्ल ईयररिंग्स

अगर आपका आउटफिट पेस्टल, गुलाबी या क्रीम रंग का है, तो मोती वाले ड्रॉप ईयररिंग्स चुनें। ये लुक को सॉफ्ट और ग्रेसफुल बनाते हैं और दिन से लेकर शाम की पूजा तक अच्छे लगते हैं।

ईयररिंग्स आइडिया | Source: Pinterest

स्टेटमेंट स्टड्स

अगर आपको लंबे ईयररिंग्स पहनना पसंद नहीं है, तो बड़े फ्लोरल या स्कल्प्चरल स्टड्स ट्राई करें। ये साड़ी और हैवी नेकलाइन वाले ब्लाउज के साथ भी अच्छे लगते हैं।

ईयररिंग्स आइडिया | Source: Pinterest

मीना वर्क ईयररिंग

अगर आपके लुक में हरा, गुलाबी या रानी रंग शामिल है, तो मीना वर्क वाले ईयररिंग्स चुनें। इन्हें साड़ी की बॉर्डर, चूड़ियों या बिंदी के रंग से मैच कर सकती हैं।

ईयररिंग्स आइडिया | Source: Pinterest

टेंपल ईयररिंग्स

देवी-देवताओं या पारंपरिक मोटिफ वाले टेंपल ईयररिंग्स सिल्क साड़ी और पारंपरिक एथनिक आउटफिट के साथ अच्छे लगते हैं। अगर ईयररिंग्स बड़े हैं, तो नेकलेस न पहनें।

ईयररिंग्स आइडिया | Source: Pinterest

लंबे डैंगलर्स

लंबे डैंगलर्स चेहरे के आसपास खूबसूरत फ्रेम बनाते हैं। इन्हें चौड़ी स्ट्रैप वाले ब्लाउज, वी-नेक या सिंपल नेकलाइन के साथ स्टाइल करें। पहनने से पहले देख लें कि ईयररिंग्स बहुत भारी न हों।

ईयररिंग्स आइडिया | Source: Pinterest

ईयर कफ्स

कुछ अलग चाहती हैं, तो ईयर कफ या स्टड से जुड़ी पतली चेन वाले ईयररिंग्स चुनें। इन्हें इंडो-वेस्टर्न आउटफिट, मॉडर्न साड़ी या मिनिमल एथनिक लुक के साथ पहन सकती हैं।

ईयररिंग्स आइडिया | Source: Pinterest

Gajra Hairstyle Ideas: ट्रेडिशनल लुक में चार चांद लगा देंगी गजरे वाली ये 10 यूनिक हेयरस्टाइल

Swipe Up