Karwa Chauth Special: करवा चौथ का त्योहार बनाएं खास, घर पर तैयार करें ये 10 लजीज रेसिपी

अंकिता पटेल

करवा चौथ रेसिपी

करवा चौथ पर पूजा और साज-श्रृंगार के साथ खास पकवानों का भी अपना अलग महत्व है। इस मौके पर बनाएं 10 स्वादिष्ट रेसिपी, जो त्योहार की मिठास और बढ़ा देंगी।

करवा चौथ स्पेशल खाना | डिजाइन फोटो

सूजी का हलवा

घी में सूजी को धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भूनें। फिर गर्म पानी या दूध और स्वादानुसार चीनी मिलाएं। इलायची पाउडर डालकर हलवे को गाढ़ा होने तक पकाएं। ऊपर से बादाम और काजू डालकर गर्मागर्म परोसें।

सूजी का हलवा | Source: Pinterest

मखाने की खीर

मखानों को घी में हल्का भूनकर छोटे टुकड़ों में तोड़ लें। दूध को उबालें और उसमें मखाने डालकर नरम होने तक पकाएं। स्वादानुसार चीनी और इलायची पाउडर मिलाएं। ऊपर से कटे हुए मेवे डालें और ठंडा या गर्म परोसें।

मखाने की खीर | Source: Pinterest

नारियल की बर्फी

एक पैन में कद्दूकस किया हुआ नारियल और गाढ़ा दूध या चीनी की चाशनी मिलाकर धीमी आंच पर पकाएं। मिश्रण गाढ़ा होने लगे तो इलायची पाउडर डालें। इसे घी लगी प्लेट में फैलाएं और ठंडा होने के बाद काट लें।

नारियल की बर्फी | Source: Pinterest

साबूदाना खिचड़ी

साबूदाने को अच्छी तरह धोकर कुछ घंटों के लिए भिगो दें, ताकि दाने नरम हो जाएं। घी या तेल में जीरा, हरी मिर्च और मूंगफली भूनें। साबूदाना, सेंधा नमक और थोड़ा नींबू का रस मिलाकर पकाएं।

साबूदाना खिचड़ी | Source: Pinterest

आलू की फलाहारी टिक्की

उबले आलू मैश करें और उसमें सेंधा नमक, हरी मिर्च, हरा धनिया और चाहें तो कुट्टू या सिंघाड़े का आटा मिलाएं। छोटी टिक्कियां बनाकर घी या तेल में दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंकें।

आलू की टिक्की | Source: Pinterest

मखाना नमकीन

एक पैन में थोड़ा घी गर्म करें और मखानों को धीमी आंच पर कुरकुरा होने तक भूनें। ऊपर से सेंधा नमक, काली मिर्च और चाहें तो भुनी हुई मूंगफली मिलाएं। ठंडा होने पर एयरटाइट डिब्बे में रखें।

मखाना नमकीन | Source: Pinterest

पनीर की मलाई सब्जी

घी में जीरा और बारीक कटा अदरक हल्का भूनें। टमाटर की प्यूरी डालकर अच्छी तरह पकाएं। फिर पनीर के टुकड़े, थोड़ा क्रीम और स्वादानुसार मसाले मिलाएं। धीमी आंच पर कुछ मिनट पकाकर हरे धनिये से सजाएं।

पनीर मलाई सब्जी | डिजाइन फोटो

मावा गुजिया

मैदे में थोड़ा घी मिलाकर नरम आटा गूंथें। भरावन के लिए मावा भूनें और ठंडा होने पर उसमें चीनी, इलायची और कटे मेवे मिलाएं। आटे की छोटी पूरियां बनाकर भरावन भरें, किनारे अच्छी तरह बंद करें और धीमी आंच पर तलें।

मावा गुजिया | Source: Pinterest

बादाम वाली फिरनी

चावल को थोड़ी देर भिगोकर दरदरा पीस लें। दूध उबालकर उसमें चावल का पेस्ट धीरे-धीरे मिलाएं और लगातार चलाते हुए गाढ़ा होने तक पकाएं। चीनी, इलायची और कटे बादाम डालें।

बादाम वाली फिरनी | Source: Pinterest

ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक, करवा चौथ पर ट्राई करें मेहंदी के 10 स्टाइल

Swipe Up