Karwa Chauth Pink Saree Ideas: करवा चौथ पर पहनें पिंक के 10 खूबसूरत शेड्स, स्किन टोन के हिसाब से चुनें रंग

रीता राय सागर

बेबी पिंक साड़ी

हल्का और सॉफ्ट लुक के लिए बेबी पिंक साड़ी के साथ सिल्वर ज्वेलरी या पर्ल इयररिंग्स पहनें। यह शेड खासकर पेस्टल और सॉफ्ट लुक पसंद करने वालों को पसंद आएगा।

पिंक साड़ी शेड्स करवा चौथ | Source: Pinterest

ब्लश पिंक साड़ी

एलिगेंट और क्लासी दिखना है, तो ब्लश पिंक चुनें। इसका हल्का गुलाबी रंग गोल्डन बॉर्डर और मिनिमल ज्वेलरी के साथ खूबसूरत लगता है।

पिंक साड़ी शेड्स करवा चौथ | Source: Pinterest

डस्टी रोज पिंक साड़ी

बहुत चटक रंग पसंद नहीं हैं, तो डस्टी रोज ट्राई करें। गुलाबी और म्यूटेड टोन का यह मेल दिन और शाम, दोनों के फंक्शन के लिए अच्छा विकल्प है।

पिंक साड़ी शेड्स करवा चौथ | Source: Pinterest

रोज पिंक साड़ी

क्लासिक गुलाबी रंग कभी आउट ऑफ स्टाइल नहीं लगता। रोज पिंक साड़ी को गोल्डन झुमकों, छोटी बिंदी और मैचिंग ब्लाउज के साथ पहनकर पारंपरिक लुक पा सकती हैं।

पिंक साड़ी शेड्स करवा चौथ | Source: Pinterest

मौव पिंक साड़ी

कुछ अलग और सॉफ्ट लुक के लिए मौव पिंक चुनें। गुलाबी में हल्का पर्पल टच इसे खास बनाता है। सिल्वर या व्हाइट-स्टोन ज्वेलरी के साथ यह रंग अच्छा लगता है।

पिंक साड़ी शेड्स करवा चौथ | Source: Pinterest

रानी पिंक साड़ी

करवा चौथ पर ट्रेडिशनल और फेस्टिव लुक चाहिए, तो रानी पिंक पहनें। यह चटक रंग गोल्डन ज्वेलरी और कंट्रास्ट ब्लाउज के साथ खूब निखरता है।

पिंक साड़ी शेड्स करवा चौथ | Source: Pinterest

फ्यूशिया पिंक साड़ी

बोल्ड और मॉडर्न लुक पसंद है, तो फ्यूशिया पिंक ट्राई करें। इस शेड को सिंपल ब्लाउज और कम जूलरी के साथ पहनें, ताकि साड़ी ही लुक का मुख्य आकर्षण रहे।

पिंक साड़ी शेड्स करवा चौथ | Source: Pinterest

कोरल पिंक साड़ी

पिंक में थोड़ा वॉमर्थ ऐड करना है, तो कोरल पिंक चुनें। इसमें गुलाबी के साथ पीच या ऑरेंज का हल्का टच होता है। गोल्ड ज्वेलरी के साथ इसका फेस्टिव लुक खूबसूरत लगेगा।

पिंक साड़ी शेड्स करवा चौथ | Source: Pinterest

सैल्मन पिंक साड़ी

सॉफ्ट और वार्म कलर पसंद करने वालों के लिए सैल्मन पिंक अच्छा है। इसे गोल्डन या शैंपेन टोन की ज्वेलरी के साथ स्टाइल करके सादगी भरा लुक पा सकती हैं।

पिंक साड़ी शेड्स करवा चौथ | Source: Pinterest

हॉट पिंक साड़ी

करवा चौथ की रात सबसे अलग दिखना है, तो हॉट पिंक ट्राई करें। यह चमकीला शेड सिल्वर या गोल्ड जूलरी, स्लीक हेयरस्टाइल और क्लासिक लिप कलर के साथ स्टाइलिश लगता है।

पिंक साड़ी शेड्स करवा चौथ | Source: Pinterest

Karwa Chauth Mehndi Designs: करवा चौथ पर पीछे के हाथों में लगवाएं ये 10 खूबसूरत मेहंदी डिजाइन

Swipe Up