रीता राय सागर
हाथ की पीठ पर चांद, सितारों और बारीक डॉट्स वाला यह डिजाइन करवा चौथ के लिए खास है। कम भरी हुई मेहंदी पसंद है, तो इस पैटर्न को ट्राई कर सकती हैं।
रिंग से कलाई तक जाती चेन जैसी बेल हाथों को ज्वेलरी वाला लुक देती है। इसे चूड़ियों और अंगूठी के साथ स्टाइल करें।
छोटे कलश और पान के आकार की पत्तियों वाला यह पैटर्न पूजा के खास मौके के लिए अच्छा है। इसकी हल्की डिटेलिंग हाथों को खूबसूरत लुक देती है।
हाथ के बीच महीन बेल इस मेहंदी को अलग बनाती है। मिनिमल और मॉडर्न डिजाइन चाहने वालों को यह पसंद आ सकता है।
साड़ी के बॉर्डर जैसी कलाई की पट्टी और पान का मोटिफ इस डिजाइन को खास बनाते हैं। फेस्टिव साड़ी के साथ इसका लुक और निखरकर आएगा।
छोटे सितारों और डॉटेड लाइनों वाला यह डिजाइन चांदनी रात से प्रेरित है। हल्की मेहंदी पसंद करने वाली महिलाएं इसे आसानी से ट्राई कर सकती हैं।
मेहराब के अंदर बना कमल हाथों को पारंपरिक और एलिगेंट लुक देता है। उंगलियों पर हल्की डिटेलिंग रखने से डिजाइन ज्यादा निखरकर दिखेगा।
कलाई पर दो पतली पट्टियों और छोटे फूलों वाला यह डिजाइन कंगन जैसा लुक देता है। करवा चौथ पर इसे अपनी पसंद की चूड़ियों के साथ पहन सकती हैं।
पत्तियों और घुमावदार लाइनों के बीच अपने पार्टनर के नाम का शुरुआती अक्षर छिपवा सकती हैं। यह पर्सनल टच मेहंदी को खास बनाएगा।
बैकहैंड पर एक बड़ी बूंद, फूल या पान का मोटिफ इस डिजाइन की खासियत है। कम पैटर्न में सुंदर फेस्टिव लुक पाने के लिए इसे चुन सकती हैं।