रीता राय सागर
करवा चौथ पर हल्का और खिलता हुआ रंग पहनना है, तो लेमन येलो साड़ी ट्राई करें। गोल्ड ज्वेलरी और सॉफ्ट मेकअप के साथ यह लुक बेहद खूबसूरत लगेगा।
पेस्टल ब्लू लहंगा उन महिलाओं के लिए अच्छा विकल्प है, जो ट्रेडिशनल लुक में कुछ नया चाहती हैं। सिल्वर या डायमंड-लुक जूलरी इसके साथ खूब जचेगी।
मिंट ग्रीन रंग फ्रेश और एलिगेंट लुक देता है। पूजा और घर पर होने वाली करवा चौथ की तैयारियों के लिए एम्ब्रॉयडरी वाला सूट चुन सकती हैं।
पिंक रंग पसंद है, लेकिन चटक गुलाबी नहीं पहनना चाहतीं, तो बेबी पिंक साड़ी चुनें। मोती की ज्वेलरी और गुलाबी लिपस्टिक से लुक पूरा करें।
कुछ अलग ट्राई करना है, तो लैवेंडर शेड चुनें। सिल्वर एम्ब्रॉयडरी और मिनिमल ज्वेलरी के साथ यह रंग सॉफ्ट लेकिन स्टाइलिश लुक देता है।
पीच रंग में ट्रेडिशनल और ग्रेसफुल लुक मिलता है। फ्लोई अनारकली के साथ मैचिंग दुपट्टा और हल्की गोल्ड ज्वेलरी पहनें।
मिंट से थोड़ा अलग पिस्ता ग्रीन शेड भी करवा चौथ के लिए खूबसूरत विकल्प है। गोल्ड बॉर्डर वाली साड़ी और छोटे झुमके लुक को खास बनाते हैं।
लहंगा नहीं पहनना चाहतीं, तो पाउडर ब्लू साड़ी के साथ कॉन्ट्रास्ट ब्लाउज ट्राई करें। सिल्वर, पर्ल या हल्की कुंदन ज्वेलरी से लुक को फेस्टिव बनाएं।
पेस्टल कपड़ों के साथ सॉफ्ट ग्लैम मेकअप अच्छा लगेगा। हल्का ब्लश, काजल, मस्कारा और पिंक या न्यूड लिपस्टिक चुनें। चाहें तो आंखों को थोड़ा डिफाइन करें।
पेस्टल आउटफिट के साथ गोल्ड या सिल्वर ज्वेलरी, एम्बेलिश्ड पोटली और मैचिंग जूती चुनें। एक साथ बहुत सारे रंग जोड़ने के बजाय दो-तीन शेड्स का तालमेल रखें।