Karwa Chauth Jewellery Ideas: एक ही साड़ी के साथ 10 तरीकों से स्टाइल करें ज्वेलरी

रीता राय सागर

हैवी कुंदन नेकलेस

करवा चौथ पर रॉयल लुक चाहिए, तो साड़ी के साथ हैवी कुंदन चोकर और मैचिंग ईयररिंग्स पहनें। यह कॉम्बिनेशन फेस्टिव लुक को खास बना देगा।

करवा चौथ ज्वेलरी स्टाइल | Source: Pinterest

टेंपल ज्वेलरी

ट्रेडिशनल लुक पसंद है, तो गोल्ड टोन टेंपल नेकलेस और छोटे झुमके चुनें। यह साड़ी के साथ क्लासिक और एलिगेंट लगेगा।

करवा चौथ ज्वेलरी स्टाइल | Source: Pinterest

लेयर्ड गोल्ड हार

बिना बहुत ज्यादा एक्सेसरीज पहने भी रिच लुक पाया जा सकता है। दो अलग लंबाई के गोल्ड हार के साथ छोटे ईयररिंग्स पहनें।

करवा चौथ ज्वेलरी स्टाइल | Source: Pinterest

सिर्फ हैवी झुमके

अगर नेकलेस पहनना पसंद नहीं है, तो बड़े गोल्ड झुमकों को अपने लुक का फोकस बनाएं। गले को खाली रखें, ताकि ईयररिंग्स उभरकर दिखें।

करवा चौथ ज्वेलरी स्टाइल | Source: Pinterest

पर्ल नेकलेस

साड़ी को सॉफ्ट और ग्रेसफुल लुक देना चाहती हैं, तो पर्ल चोकर और मोती वाले ड्रॉप ईयररिंग्स ट्राई करें। यह मिनिमल लेकिन खूबसूरत विकल्प है।

करवा चौथ ज्वेलरी स्टाइल | Source: Pinterest

ग्रीन स्टोन ज्वेलरी

लाल और हरे रंग का कॉम्बिनेशन हमेशा आकर्षक लगता है। ग्रीन स्टोन वाला गोल्ड नेकलेस और मैचिंग ईयररिंग्स पहनकर साड़ी को नया अंदाज दें।

करवा चौथ ज्वेलरी स्टाइल | Source: Pinterest

गोल्ड चूड़ियों का स्टैक

ज्वेलरी में गले के बजाय हाथों पर ध्यान देना चाहती हैं, तो गोल्ड चूड़ियों के कई पतले सेट पहनें। साथ में हल्का नेकलेस लुक को संतुलित रखेगा।

करवा चौथ ज्वेलरी स्टाइल | Source: Pinterest

मांगटीका या पासा

माथे की ज्वेलरी से लुक में अलग अंदाज जोड़ें। सेंटर पार्टिंग के साथ मांगटीका या साइड पार्टिंग के साथ पासा पहनें और नेकलेस हल्का रखें।

करवा चौथ ज्वेलरी स्टाइल

मिनिमल गोल्ड ज्वेलरी

हैवी ज्वेलरी से अलग इस बार पतली गोल्ड चेन, छोटे हूप्स और एक स्टेटमेंट रिंग पहनें। यह मॉडर्न और सटल फेस्टिव लुक देगा।

करवा चौथ ज्वेलरी स्टाइल

हाथफूल और स्टेटमेंट रिंग

करवा चौथ के लुक में नया ट्विस्ट जोड़ने के लिए हाथफूल, बड़ी अंगूठी और मैचिंग चूड़ियां पहनें। बाकी ज्वेलरी हल्की रखें, ताकि हाथों की स्टाइलिंग खास नजर आए।

करवा चौथ ज्वेलरी स्टाइल

Rani Mukerji Saree Looks: दुर्गा पूजा के लिए रानी मुखर्जी के 9 ट्रेडिशनल लुक से लें स्टाइलिंग आइडिया

Swipe Up