रीता राय सागर
करवा चौथ पर चाहिए खूबसूरत और फ्रेश लुक, तो सही स्किन प्रेप से लेकर लिपस्टिक तक, ये 10 टिप्स मेकअप को लंबे समय तक बेहतर बनाए रखने में मदद करेंगी।
चेहरा साफ करके अपनी स्किन के मुताबिक मॉइस्चराइजर लगाएं। इससे बेस पैची दिखने की आशंका कम होती है और मेकअप बेहतर तरीके से बैठता है।
फाउंडेशन की मोटी परत लगाने के बजाय हल्की लेयर से शुरुआत करें। जरूरत वाली जगह पर थोड़ा एक्स्ट्रा प्रोडक्ट लगाएं, ताकि चेहरा केकी न दिखे।
आंखों के नीचे डार्कनेस या चेहरे के दाग छिपाने के लिए थोड़ी मात्रा में कंसीलर लगाएं। इसे अच्छी तरह ब्लेंड करें, ताकि बेस की रंगत एकसार दिखे।
माथे, नाक और ठुड्डी जैसे हिस्सों पर हल्का सेटिंग पाउडर लगाएं। ड्राई स्किन है तो पूरे चेहरे पर ज्यादा पाउडर लगाने से बचें।
पिंक, पीच या सॉफ्ट रोज ब्लश चुनें। इसे गालों पर हल्के हाथ से लगाएं और अच्छी तरह ब्लेंड करें, ताकि चेहरा खिला हुआ लगे।
चीकबोन्स और चेहरे के ऊपरी हिस्सों पर थोड़ा हाइलाइटर लगाएं। बहुत ज्यादा शिमर की जगह हल्की चमक चुनें, जिससे लुक सधा हुआ लगे।
काजल, आईलाइनर और मस्कारा से आंखों को उभारें। अगर आंखों का मेकअप बोल्ड है, तो बाकी मेकअप को सॉफ्ट रखें।
लाल, बेरी, रोज या न्यूड पिंक जैसे शेड अपनी साड़ी और मेकअप के हिसाब से चुनें। लंबे समय तक टिकने के लिए लिपस्टिक की पतली लेयर लगाकर टिश्यू से हल्का ब्लॉट करें।
छोटी बिंदी, मांग टीका या झुमके के साथ लुक पूरा करें। जरूरत पड़ने पर टच-अप के लिए लिपस्टिक, ब्लॉटिंग पेपर और छोटा पाउडर साथ रखें।