रीता राय सागर
करीना ने लाल साड़ी को फ्लोरल एप्लिक वर्क और गोल्डन बॉर्डर के साथ स्टाइल किया था। करवा चौथ पर लाल साड़ी पहननी है, तो इस तरह के डिटेलिंग वाले डिजाइन चुन सकती हैं।
करीना ने गोल्ड एम्ब्रॉयडरी वाली लाल सिल्क साड़ी के साथ हॉल्टर-नेक ब्लाउज पहना है। आप अपनी पसंद के हिसाब से इसका हाई-नेक या वाइड-स्ट्रैप वर्जन चुन सकती हैं।
चमकदार साड़ी पहनना पसंद है, तो करीना के पिंक सीक्विन लुक से इंस्पिरेशन लें। ऐसी साड़ी के साथ ज्वेलरी सीमित रखें, ताकि आउटफिट ही आपके लुक का मुख्य आकर्षण बने।
हर बार लाल या हैवी साड़ी पहनना जरूरी नहीं। करीना की आइवरी साड़ी पर बने पिंक फ्लोरल प्रिंट से हल्का और सॉफ्ट फेस्टिव लुक पा सकती हैं। इसके साथ छोटी बिंदी और मिनिमल ज्वेलरी अच्छी लगेगी।
साड़ी की जगह सूट पहनना चाहती हैं, तो करीना का ऑफ-व्हाइट और गोल्ड अनारकली लुक बढ़िया विकल्प है। गोल्डन बॉर्डर, मैचिंग दुपट्टा और बड़े झुमके इसे फेस्टिव बनाते हैं।
करीना ने अनामिका खन्ना का पर्पल लहंगा पहना। जिस पर रंगीन थ्रेडवर्क था। अगर करवा चौथ पर लहंगा पहनने का मन है, तो पर्पल, वायलेट या ज्वेल-टोन शेड्स ट्राई कर सकती हैं।
हल्के रंग पसंद करने वाली महिलाएं करीना के मिंट ग्रीन लहंगे से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। सिल्वर वर्क और मैचिंग दुपट्टा लुक को खूबसूरत बनाते हैं। इसके साथ सिल्वर या डायमंड-लुक ज्वेलरी चुनें।
करीना के पिंक अनारकली लुक में फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी और चांदबाली खास नजर आते हैं। अगर आप हैवी नेकलेस नहीं पहनना चाहतीं, तो लंबे झुमकों और सॉफ्ट मेकअप से लुक पूरा कर सकती हैं।
लाल रंग से हटकर कुछ पहनना है, तो करीना के ब्लू सलवार-सूट लुक को देखें। गोल्डन एम्ब्रॉयडरी वाला सूट करवा चौथ की पूजा और पारिवारिक सेलिब्रेशन के लिए अच्छा है।
करीना का गोल्ड एम्ब्रॉयडरी वाला लाल सब्यसाची सूट सिंपल और क्लासी है। प्लेन या हल्के वर्क वाले कुर्ते के साथ हैवी दुपट्टा लेकर भी ऐसा ट्रेडिशनल लुक तैयार किया जा सकता है।