Karwa Chauth Jewellery: मेहंदी वाले हाथों पर खूब जंचेगा हथफूल, देखें 10 खूबसूरत डिजाइन

रीता राय सागर

कुंदन हाथफूल देगा रॉयल लुक

गोल्डन कुंदन और रंगीन स्टोन वाला हाथफूल लाल, हरे या मरून लहंगे और साड़ी के साथ खूब जंचेगा। यह ट्रेडिशनल लुक को खास बनाता है।

हाथफूल डिजाइन | Source: Pinterest

मोतियों वाला हाथफूल

अगर आपको बहुत भारी ज्वेलरी पसंद नहीं है, तो छोटे मोतियों वाला डिजाइन चुनें। यह हल्के रंग की साड़ी और पेस्टल सूट के साथ सुंदर लगेगा।

हाथफूल डिजाइन | Source: Pinterest

पोल्की डिजाइन हाथफूल

बिना ज्यादा रंगों के पारंपरिक लुक चाहिए, तो पोल्की स्टोन वाला हाथफूल ट्राई करें। इसे हैवी इयररिंग्स के साथ पहनते समय बाकी ज्वेलरी बैलेंस रखें।

हाथफूल डिजाइन | Source: Pinterest

मीनाकारी हाथफूल

लाल और हरे रंग की मीनाकारी वाला डिजाइन करवा चौथ के ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ अच्छा लगेगा। इसे साड़ी के बॉर्डर या चूड़ियों के रंग से मैच कर सकती हैं।

हाथफूल डिजाइन | Source: Pinterest

मिनिमल हाथफूल

सिंपल साड़ी या हल्के सूट के साथ पतली गोल्ड चेन और छोटे मोटिफ वाला हाथफूल चुनें। यह बिना ज्यादा चमक-दमक के हाथों को खूबसूरत लुक देगा।

हाथफूल डिजाइन | Source: Pinterest

ग्रीन स्टोन हाथफूल

हरे स्टोन वाला हाथफूल लाल, गुलाबी और क्रीम रंग के आउटफिट के साथ खूबसूरत कॉन्ट्रास्ट बनाता है। मेहंदी के साथ इसका रंग और उभरकर दिखेगा।

हाथफूल डिजाइन | Source: Pinterest

लटकन वाला हाथफूल

उंगलियों के पास छोटी लटकन वाला हाथफूल हाथों की मूवमेंट के साथ सुंदर दिखता है। इसे पहनते समय ध्यान रखें कि चेन उंगलियों में उलझे नहीं।

हाथफूल डिजाइन | Source: Pinterest

रिंग और ब्रेसलेट हाथफूल

अंगूठी और कंगन को जोड़ने वाला डिजाइन अलग-अलग ज्वेलरी पहनने की जरूरत कम कर सकता है। अगर आप अपने हाथों पर फोकस रखना चाहती हैं, तो मेहंदी वाले हाथों में यह हाथफूल खूब जचेंगे।

हाथफूल डिजाइन | Source: Pinterest

आउटफिट के हिसाब से चुनें हाथफूल

हैवी लहंगे के साथ कुंदन या पोल्की और हल्की साड़ी के साथ मिनिमल डिजाइन चुनें। हाथफूल पहनने से पहले चेन की फिटिंग जांचें, ताकि हाथ आराम से मूव कर सकें।

हाथफूल डिजाइन | Source: Pinterest

Karwa Chauth Makeup Tips: चांद निकलने तक बना रहेगा आपका ब्राइडल जैसा ग्लो, अपनाएं ये 10 टिप्स

Swipe Up