रीता राय सागर
स्मार्ट लुक के लिए चेहरे की साफ-सफाई जरूरी है। सुबह और रात को माइल्ड फेसवॉश से चेहरा साफ करें। इससे त्वचा पर जमा धूल, पसीना और अतिरिक्त ऑयल हटाने में मदद मिलती है।
बढ़ी हुई या बेतरतीब दाढ़ी पूरे लुक को बिगाड़ सकती है। अपनी फेस शेप के हिसाब से दाढ़ी ट्रिम करवाएं और गर्दन के आसपास के अतिरिक्त बालों को साफ रखें।
ऐसा हेयरकट चुनें जो आपके चेहरे की बनावट और बालों के टेक्सचर के अनुकूल हो। बालों को साफ रखें और जरूरत से ज्यादा हेयर जेल या वैक्स लगाने से बचें।
साफ और कटे हुए नाखून पर्सनैलिटी को निखारते हैं। हाथों और पैरों के नाखून रेगुलर काटें। इनके आसपास की त्वचा को भी साफ रखें।
चेहरा धोने के बाद मॉइस्चराइजर लगाना न भूलें। सर्दियों में त्वचा रूखी और बेजान हो सकती है। अपनी स्किन टाइप के अनुसार मॉइस्चराइजर चुनें।
धूप कम निकलने पर भी त्वचा को यूवी किरणों से बचाना जरूरी है। बाहर जाने से पहले एसपीएफ 30 या उससे अधिक ब्रॉड स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन लगाएं।
अच्छी ग्रूमिंग में ओरल हाइजीन भी शामिल है। दिन में दो बार ब्रश करें, जीभ साफ करें और समय-समय पर फ्लॉस करें।
महंगे कपड़े पहनना ही काफी नहीं है। साफ-सुथरे जूते, सही फिटिंग के कपड़े और मौके के अनुसार एक्सेसरीज आपके लुक को ज्यादा सलीकेदार बनाती हैं।
अच्छी खुशबू आपकी पर्सनैलिटी को खास बनाती है। नहाने के बाद डियोडरेंट या परफ्यूम का इस्तेमाल करें। खुशबू हल्की रखें और जरूरत से ज्यादा स्प्रे न करें।
ग्रूमिंग का मतलब महंगे प्रोडक्ट इस्तेमाल करना नहीं है। साफ-सफाई, अच्छी आदतें और अपनी पर्सनैलिटी के अनुसार स्टाइल चुनना स्मार्ट लुक की पहचान है।