Jumping Jack Exercise: तेजी से कैलोरी बर्न करने के लिए ऐसे करें जंपिंग जैक, जानें 10 आसान स्टेप्स

रीता राय सागर

जंपिंग जैक क्या है?

जंपिंग जैक एक आसान कार्डियो एक्सरसाइज है, जिसमें हाथों और पैरों को एक साथ खोलते और बंद करते हुए जंप करते हैं। इसे घर पर बिना किसी उपकरण के भी आसानी से किया जा सकता है।

जंपिंग जैक | Source- Pinterest

शरीर को करें तैयार

एक्सरसाइज शुरू करने से पहले 3-5 मिनट तक वॉर्मअप करें। इससे इंजरी के चांसेज कम होंगे और शरीर आगे की एक्कोसरसाइज के लिए तैयार होगा।

जंपिंग जैक | Source- Pinterest

पैरों को मिलाकर सीधे खड़े हों

दोनों पैरों को पास रखें और कमर सीधी रखते हुए खड़े हो जाएं। दोनों हाथ शरीर के किनारे रखें और सामने की ओर देखें।

जंपिंग जैक | Source- Pinterest

अब शरीर को हल्का उछालें

हल्का सा उछलते हुए दोनों पैरों को बाहर की ओर फैलाएं। साथ ही दोनों हाथों को सिर के ऊपर ले जाएं।

जंपिंग जैक | Source- Pinterest

पैरों और हाथों को वापस लाएं

अगली उछाल में दोनों पैरों को वापस पास लाएं और हाथों को शरीर के किनारे ले आएं। इसी को लगातार दोहराएं।

जंपिंग जैक | Source- Pinterest

शुरुआत कम समय से करें

अगर आप पहली बार जंपिंग जैक कर रही हैं, तो 20-30 सेकंड से शुरुआत कर सकती हैं। इसके बाद थोड़ा आराम करके 3-5 बार दोहराएं। अपनी क्षमता के अनुसार धीरे-धीरे समय बढ़ाएं।

जंपिंग जैक | Source- Pinterest

वजन नियंत्रित करने में कैसे मदद करता है?

जंपिंग जैक शरीर के बड़े मसल्स को एक साथ एक्टिव करता है और शारीरिक गतिविधि बढ़ाने में मदद करता है। नियमित व्यायाम और संतुलित खानपान के साथ यह वेट मैनेजमेंट किया जा सकता है।

जंपिंग जैक | Source- Pinterest

जंपिंग जैक न कर पाएं, तो...

अगर उछलने में घुटनों या टखनों पर परेशानी महसूस होती है, तो पैरों को एक-एक करके बिना उछले भी अलग तरह के एक्सरसाइज किए जा सकते हैं।

जंपिंग जैक | Source- Pinterest

सही तरीके से करना है जरूरी

उतरते समय घुटनों को हल्का मोड़कर रखें और पैरों के अगले हिस्से पर दबाव देते हुए वापस नॉर्मल पोजिशन में आ जाएं। बहुत तेज गति के बजाय सही पॉश्चर पर ध्यान दें।

जंपिंग जैक | Source- Pinterest

सिर्फ जंपिंग जैक से नहीं घटेगा वजन

जंपिंग जैक के साथ वॉकिंग, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, पर्याप्त नींद और संतुलित आहार को दिनचर्या में शामिल करना ज्यादा जरूरी है।

जंपिंग जैक | Source- Pinterest

Kada Payal Designs: दादी-नानी के जमाने की कड़ा पायल ने की वापसी, देखें 8 ट्रेंडी डिजाइन

Swipe Up