रीता राय सागर
ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर की डार्क फिनिश कड़ा पायल को अलग लुक देती है। इसे एथनिक और फ्यूजन दोनों आउटफिट्स के साथ स्टाइल किया जा सकता है।
कड़े के साथ छोटे घुंघरू वाली पायल ट्रेडिशनल टच देती है। फेस्टिवल और पूजा जैसे मौकों के लिए यह डिजाइन खास लगती है।
एक की जगह दो अलग-अलग कड़ा पायल को साथ में पहनना भी नया स्टाइलिंग आइडिया है। अलग टेक्स्चर वाली पायल को लेयर किया जा सकता है।
अगर आपको स्टेटमेंट पीस पसंद है तो चौड़े कड़े वाली पायल चुन सकती हैं। इसकी ट्रेडिशनल डिटेलिंग इसे और आकर्षक बनाती है।
ट्विस्टेड कड़ा पायल ट्रेडिशनल पायल को कंटेंपररी टच देती है। इसे एथनिक और इंडो-वेस्टर्न दोनों तरह के आउटफिट्स के साथ पहना जा सकता है।
अगर आपको फेमिनिन लुक पसंद है, तो पर्ल कड़ा पायल चुन सकती हैं। पर्ल की डिटेलिंग के साथ यह फेस्टिव और वेडिंग दोनों लुक में खूबसूरत लगती हैं।
कड़ा पायल के साथ ट्रेडिशनल जूतियों का यह कॉम्बिनेशन लुक को देसी और स्टाइलिश टच देता है। रोजाना से लेकर फेस्टिव लुक तक, ऐसी पायल आपके पैरों की खूबसूरती को और बढ़ा सकती है।
अगर आपको बहुत हैवी पायल पसंद नहीं है, तो पतले कड़े और छोटे-छोटे घुंघरू वाली डिजाइन चुनें। यह रोजाना पहनने के लिए एलीगेंट चॉइस है।
ओपन कड़ा स्टाइल वाली पायल एडजस्टेबल होती है और इसका ब्जैरेसलेट लुक इसे बाकी डिजाइन से अलग बनाता है।