Janmashtami Look 2026: जन्माष्टमी पर पहनें ये 7 कलर कॉम्बिनेशन, लुक में दिखेगा राधा-कृष्ण वाला फेस्टिव टच

रीता राय सागर

मेकअप और हेयर स्टाइल का रखें ख्याल

जन्माष्टमी के लिए ग्लोइंग बेस, हल्का ब्लश, काजल और सॉफ्ट लिप शेड चुनें। बालों में गजरा या छोटी फूलों की वेणी लगाकर जन्माष्टमी लुक को कंप्लीट किया जा सकता है।

जन्माष्टमी फैशन | Image Source- Pinterest

सिंपल कपड़े, लेकिन स्टेटमेंट ज्वेलरी

सिंपल कुर्ती या साड़ी को भी सही ज्वेलरी के साथ फेस्टिव बनाया जा सकता है। चोकर, झुमके, माथापट्टी या लंबी माला में से किसी एक को स्टेटमेंट पीस बनाएं।

जन्माष्टमी फैशन | Image Source- Pinterest

मिनिमल में भी लगे खूबसूरत

अगर आपको ज्यादा हैवी कपड़े पसंद नहीं हैं, तो व्हाइट और ब्लू का कॉम्बिनेशन चुनें।
व्हाइट कुर्ती के साथ ब्लू दुपट्टा या ब्लू बॉर्डर वाली साड़ी खूबसूरत लगेगी। इसके साथ पर्ल ज्वेलरी और छोटी सी बिंदी एलीगेंट लगेगी।

जन्माष्टमी फैशन | Image Source- Pinterest

मोरपंख को भी बनाएं फैशन का हिस्सा

कृष्ण से जुड़े मोरपंख को आप अपने आउटफिट में सलीके से शामिल कर सकती हैं।
मोरपंखी ग्रीन, ब्लू और टील शेड्स वाला लहंगा या साड़ी चुनें। मोरपंख डिजाइन की ज्वेलरी भी जन्माष्टमी के लिए परफेक्ट रहेगी।

जन्माष्टमी फैशन | Image Source- Pinterest

राधा-कृष्ण की रंगीन दुनिया से लें इंस्पिरेशन

ग्रीन और पिंक का कॉम्बिनेशन जन्माष्टमी पर वाइब्रेंट लगेगा। ग्रीन कुर्ती के साथ पिंक दुपट्टा या पिंक लहंगे के साथ ग्रीन ब्लाउज ट्राई करें। साथ में फ्लोरल या कुंदन ज्वेलरी पेयर करें।

जन्माष्टमी फैशन | Image Source- Pinterest

अनारकली में मिलेगा फेस्टिव वाइब

जन्माष्टमी के मौके पर येलो, ग्रीन, ब्लू या पिंक जैसे फ्लोर लेंथ अनारकली चुनें। साथ में हल्की ज्वेलरी और सॉफ्ट कर्ल्स पूरे लुक को नजाकत से भर देगी।

जन्माष्टमी फैशन | Image Source- Pinterest

फूलों की ज्वेलरी से पाएं राधा रानी जैसा लुक

जन्माष्टमी के लिए फूलों के झुमके, माथापट्टी, नेकलेस या गजरा आपके एथनिक लुक को खास बना सकते हैं। पेस्टल या ब्राइट कलर के फूलों को अपने आउटफिट के अनुसार चुनें।

जन्माष्टमी फैशन | Image Source- Pinterest

कृष्ण के रंगों से बनाएं अपना फेस्टिव लुक

रॉयल ब्लू और येलो का कॉम्बिनेशन जन्माष्टमी के लिए बेहद खूबसूरत लगेगा। ब्लू कुर्ती के साथ येलो दुपट्टा या येलो साड़ी के साथ ब्लू ब्लाउज ट्राई करें।

जन्माष्टमी फैशन | Image Source- Pinterest

पीली साड़ी में आएगा त्योहारों वाला फील

जन्माष्टमी पर मस्टर्ड, हल्दी या ब्राइट येलो साड़ी को कंट्रास्ट ब्लाउज के साथ पहनें। बालों में गजरा और छोटी बिंदी लगाकर लुक को कंप्लीट करें।

जन्माष्टमी फैशन | Image Source- Pinterest

Janmashtami Decoration Ideas: जन्माष्टमी की तैयारियों में इन तरीकों से सजाएं कान्हा का झूला और पूजा कॉर्नर

Swipe Up