रीता राय सागर
एक चौड़े बाउल में पानी भरकर उसमें फूलों की पंखुड़ियां डालें और छोटे फ्लोटिंग दिया रखें। इसे झूले के पास एक डेकोरेटिव पीस की तरह सजा सकते हैं।
कान्हा के झूले को गेंदे, गुलाब और चमेली के फूलों से सजाएं। फूलों की माला झूले को तुरंत फेस्टिवल और ट्रेडिशनल लुक देगी।
झूले या कृष्ण की मूर्ति के आसपास मोरपंख लगाएं। यह छोटा-सा décor element पूरे सेटअप को कान्हा थीम से जोड़ देगा।
एक साधारण बांसुरी को रिबन, मोती या छोटे फूलों से सजाकर झूले के पास रखें। यह कृष्ण के सबसे खास प्रतीकों में से एक है।
पूजा कॉर्नर के सामने कृष्ण की बांसुरी, मोरपंख या नन्हे पैरों के निशान वाली रंगोली बनाएं। इससे घर का प्रवेश या मंदिर कॉर्नर खास दिखेगा।
कृष्ण की माखन चोरी वाली बाल लीलाओं से प्रेरित होकर मिट्टी की छोटी-छोटी मटकियों को रंगें और फूलों या मोरपंख से सजाकर लटकाएं।
झूले या मंदिर की बॉर्डर पर ब्राइट फेयरी लाइट्स लगाएं। हल्की रोशनी पूजा कॉर्नर को खूबसूरत और त्योहारी माहौल देगी।
दरवाजे से झूले या पूजा स्थान तक फूलों की पंखुड़ियों की छोटी-सी राह बनाएं। कम मेहनत में यह डेकोर काफी आकर्षक लगेगा।
कृष्ण थीम के लिए पीले, नीले और सफेद रंगों का इस्तेमाल करें। पर्दे, कपड़े, फूल और झूले की सजावट में इन रंगों का कॉम्बिनेशन खूबसूरत लगेगा।
झूले के आसपास मिट्टी की मटकी, छोटे गाय-बछड़े, फूल और हरियाली लगाकर मिनी गोकुल तैयार की जा सकती है। बच्चों को भी इस DIY डेकोरेशन में शामिल करें।