Black Coffee, Cappuccino, Latte और Americano में क्या फर्क? कप देखकर नहीं, इन तरीकों से समझें

रीता राय सागर

ब्लैक कॉफी, कैपुनिचो या अमेरिकानो?

कॉफी शॉप में मेन्यू देखते ही कन्फ्यूज हो जाते हैं? जानिए इन चारों कॉफी में आखिर क्या फर्क है।

कॉफी | Source: Pinterest

ब्लैक कॉफी

ब्लैक कॉफी आमतौर पर बिना दूध वाली कॉफी होती है। इसे अलग-अलग तरीकों से बनाया जा सकता है, इसलिए इसका स्वाद और स्ट्रेंथ बनाने की विधि पर निर्भर करती है।

कॉफी | Source: Pinterest

क्या है अमेरिकानो

अमेरिकानो बनाने के लिए एस्प्रेसो में गर्म पानी मिलाया जाता है। इसमें आमतौर पर दूध नहीं होता, इसलिए यह देखने में ब्लैक कॉफी जैसा लग सकता है।

कॉफी | Source: Pinterest

झाग वाली कैपुचिनो

कैपुचीनो में एस्प्रेसो, गर्म दूध और ऊपर दूध की झाग होती है। इसकी पहचान ऊपर बनी मोटी और क्रीमी फोम लेयर से की जा सकती है।

कॉफी | Source: Pinterest

ज्यादा दूध वाली लाटे

लाटे में एस्प्रेसो के साथ गर्म दूध की मात्रा ज्यादा होती है। ऊपर हल्की foam की परत होती है, इसलिए इसका स्वाद आमतौर पर कैपुचीनो से ज्यादा मिल्की लगता है।

कॉफी | Source: Pinterest

कैपुचिनो और लाटे में फर्क

दोनों में एस्प्रेसो और दूध होता है, लेकिन अनुपात अलग होता है। कैपुचिनो में फोम ज्यादा और लाटे में स्टीम्ड मिल्क की मात्रा अधिक होती है।

कॉफी | Source: Pinterest

ब्लैक कॉफी और अमेरिकानो में अंतर

दोनों में दूध नहीं होता, लेकिन बनाने का तरीका अलग है। ब्लैक कॉफी कई तरीकों से बनती है, जबकि अमेरिकानो, एस्प्रेसो में गर्म पानी मिलाकर बनाया जाता है।

कॉफी | Source: Pinterest

किस कॉफी में कैलोरीज ज्यादा

सिर्फ कॉफी के नाम से कैलोरी तय नहीं होती। दूध की मात्रा और प्रकार, चीनी, फ्लेवर्ड सिरप और क्रीम से कैलोरी बदलती है।

कॉफी | Source: Pinterest

किस कॉफी का स्वाद ज्यादा स्ट्रॉन्ग

कॉफी का स्ट्रॉन्ग होना उसके नाम से नहीं। एस्प्रेसो शॉट्स, कॉफी की मात्रा, पानी और बनाने की विधि भी इसका स्वाद बदलते हैं।

कॉफी | Source: Pinterest

कॉफी ऑर्डर में न हो कंफ्यूज

ब्लैक कॉफी- बिना दूध वाली कॉफी, अमेरिकानो- एस्प्रेसो और गर्म पानी, कैपुचिनो- एस्प्रेसो, दूध और फोम और लाटे- एस्प्रेसो, स्टीम्ड मिल्क और हल्की फोम

कॉफी | Source: Pinterest

Inner Wear Mistakes: परफेक्ट आउटफिट भी बिगाड़ सकती हैं ब्रा से जुड़ी ये गलतियां, चुनते समय रखें ध्यान

Swipe Up