प्रीति शर्मा
शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर ने 8 साल पहले बॉलीवुड में डेब्यू किया था। जिसके बाद उन्होंने कई फिल्में और वेब सीरीज की।
ईशान खट्टर इन दिनों अपनी वेब सीरीज रॉयल्स में जल्द ही नजर आने वाले हैं। जिसमें उनके साथ भूमि पेडनेकर भी हैं।
इस सीरीज के अलावा ईशान ने कई वेब सीरीज और फिल्मों में काम कर अपनी अदाकारी की जलवा दिखाया है।
ईशान ने सूटेबल ब्वॉय वेब सीरीज की थी जिसमें उनके साथ तब्बू, रसिका दुग्गल और राम कपूर जैसे कलाकार थे।
इसके अलावा एक्टर ने अमेरिकन सीरीज परफेक्ट कपल में रोल किया है जिसको दर्शकों ने खूब सराहा।
हिंदी फिल्मों में ईशान ने फिल्म धड़क से डेब्यू किया था। जिसमें उनके साथ जाह्नवी कपूर थीं। यह फिल्म मराठी सैराट की रीमेक थी।
कैटरीना कैफ के साथ ईशान ने फोन भूत नाम की फिल्म की थी। जो सुपरनैचुरल कॉमेडी थी।
फिल्म पिप्पा में ईशान ने कैप्टन बलराम सिंह मेहता का किरदार किया था। यह फिल्म भारत पाक 1971 की जंग पर है।